फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: Three people were assaulted after entering a liquor shop; a case has been registered against them.

झांसी: शराब की दुकान में घुसकर मारपीट मामले में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष के बेटे समेत 3 पर मामला दर्ज, वीडियो

Sun, 31 May 2026 09:33 AM IST
दीपक महाजन संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Sun, 31 May 2026 09:33 AM IST
सार

शराब की दुकान के सेल्समैन के साथ मारपीट करने के आरोप में पुलिस ने भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक गिरी के बेटे नकुल गिरी समेत तीन के खिलाफ मऊरानीपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज की है।

विज्ञापन
Jhansi: Three people were assaulted after entering a liquor shop; a case has been registered against them.
शराब की दुकान में मारपीट करते दबंग। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

शराब की दुकान के सेल्समैन के साथ मारपीट करने के आरोप में पुलिस ने भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक गिरी के बेटे नकुल गिरी समेत तीन के खिलाफ मऊरानीपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


मुहल्ला साबुनग्राम निवासी मोहित राय ने शनिवार को मऊरानीपुर थाने में प्रार्थना पत्र दिया, जिसके जरिये बताया कि वह आंबेडकर तिराहा के पास स्थित मॉडल शॉप में अंग्रेजी शराब की दुकान में सेल्समैन है। 29 मई की रात लगभग 10.55 बजे झांसी से आशीष गुप्ता गाड़ी में दुकान की शराब लेकर आया था। वह अपने साथी गांधीगंज निवासी शेखर, शिवाजी नगर निवासी आकाश वर्मा के साथ गाड़ी से शराब की पेटियां उतरवाकर दुकान के अंदर रखवा रहा था। इसी दौरान पुरानी वैलाई निवासी पीयूष रिछारिया, परवारीपुरा निवासी प्रिंस पटेल व साबुनग्राम निवासी नकुल गिरी वहां पहुंचे और मोबाइल से वीडियो बनाने लगे। पत्र में बताया गया कि बेवजह वीडियो बनाने से मना किया गया, तो आरोपी आक्रोशित होकर गालियां देने लगे। विवाद बढ़ने पर तीनों आरोपियों ने उसे व शराब लेकर आए आशीष पर हमला बोल दिया व दोनों को पीटना शुरू कर दिया। इस मारपीट से मोहित व आशीष को काफी चोटें आई हैं। दबंगई के दौरान दुकान में रखी और उतारी जा रही शराब की बोतलें भी जमीन पर गिरकर टूट गईं। जाते-जाते आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी।
विज्ञापन


इस मामले में मऊरानीपुर थाने के प्रभारी निरीक्षक मुकेश कुमार सोलंकी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

वायरल वीडियो...
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed