{"_id":"6930e42cec9dace1fe0bc2ea","slug":"jhansi-there-was-a-stir-due-to-the-news-of-finding-pieces-of-yellow-metal-during-excavation-of-soil-2025-12-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi: मिट्टी की खुदाई में पीली धातु के टुकड़े मिलने की सूचना से हड़कंप, मौके पर पहुंचा प्रशासन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi: मिट्टी की खुदाई में पीली धातु के टुकड़े मिलने की सूचना से हड़कंप, मौके पर पहुंचा प्रशासन
Thu, 04 Dec 2025 07:00 AM IST
दीपक महाजन
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
Published by: दीपक महाजन
Updated Thu, 04 Dec 2025 07:00 AM IST
सार
एरच क्षेत्र में अवैध तरीके से टीले की खुदाई कराई जा रही थी। खुदाई के दौरान क्षेत्र के लोगों को सूचना मिली कि टीले से सोने जैसी पीली धातु निकल रही है। लोगाें ने खुदाई कर धातु ली और मौके से भाग निकले।
विज्ञापन
खुदाई निकली पीली धातु
- फोटो : संवाद
विस्तार
एरच क्षेत्र में अवैध तरीके से टीले की खुदाई कराई जा रही थी। खुदाई के दौरान क्षेत्र के लोगों को सूचना मिली कि टीले से सोने जैसी पीली धातु निकल रही है। लोगाें ने खुदाई कर धातु ली और मौके से फरार हो गए। हालत बिगड़ने की अंदेशा के चलते पुलिस ने मोर्चा संभालते हुए खुदाई रुकवाकर लोगों को टीले के पास न जाने की अपील की।
बड़ी संख्या में पहुंचे लोग खंगालने लगे धातु
बेतवा नदी किनारे मढि़या महादेव मंदिर के समीप मिट्टी खोदकर समतलीकरण किया जा रहा था। बुधवार को सुबह की जा रही मिट्टी खुदाई के दौरान पीले धातु के टुकड़े मिलने की अफवाह पर लोगों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई। लोग बड़ी संख्या में धातु खंगालने लगे। बड़ी संख्या में भीड़ जुटी रही। थानाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह ने घटनास्थल का जायजा लिया।
एरच के प्राचीन टीले को खोदे जाने का मामला प्रकाश में आया है, इसकी जांच कराई जाएगी। टीले को खोदे जाने का कार्य अवैध तरीके से किया जा रहा था। उक्त मामले की जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। जो भी पीले धातु के कण लेकर गए हैं उनकी पहचान कर बरामदगी की जाएगी। -सुनील कुमार, उपजिलाधिकारी, गरौठा
विज्ञापन
मिट्टी की खुदाई में निकले पीली धातु के टुकड़े

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन