{"_id":"68e11347786c757ec2066637","slug":"jhansi-thefts-continue-unabated-in-mauranipur-with-two-houses-targeted-leaving-villagers-in-fear-2025-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi: मऊरानीपुर में नहीं थम रही चोरी की घटनायें, चोरों ने एक ही रात में दो घरों को बनाया निशाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi: मऊरानीपुर में नहीं थम रही चोरी की घटनायें, चोरों ने एक ही रात में दो घरों को बनाया निशाना
Sat, 04 Oct 2025 06:05 PM IST
दीपक महाजन
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
Published by: दीपक महाजन
Updated Sat, 04 Oct 2025 06:05 PM IST
सार
मऊरानीपुर इलाके में चोर सक्रिय हैं। पिछले एक माह में लगातार चोरी की वारदातें बढ़ने से ग्रामीण परेशान हैं। लोगों ने पुलिस से रात में गश्त करने की मांग की है।
विज्ञापन
चोरी के बाद घर में बिखरा पड़ा सामान
- फोटो : संवाद
विस्तार
चोरों ने गांव में एक ही मोहल्ले के दो घरों को निशाना बनाकर सोने चांदी के जेवरात सहित नगदी लेकर नौ दो ग्यारह हो गये। कुछ दिनों से लगातार हो रही चोरी की वारदात से ग्रामीणों में भय व्याप्त है।
मऊरानीपुर कोतवाली क्षेत्र के हल्का नंबर एक भदरवारा से संबंधित ग्रामों में इन दिनों लगाकर हो रही चोरियों की वारदातें थमने का नाम नही ले रही है। तीन/चार अक्टूबर की रात्रि में ग्राम पंचायत भदरवारा में अज्ञात चोरों ने दो घरों में सेंध करके लाखों रुपए के सोने, चांदी के जेवरात और नगदी को अज्ञात लेकर रफूचक्कर हो गये। पीड़ितों का कहना है कि चोर रात्रि में घर के आगे लगे लोहे की खिड़की में लगे जंगले को काटकर अंदर पहुंचे और बक्से व गोदरेज अलमारी के ताले तोड़ दिए।
मोहल्ले के दो घरों में सेंध
मनोज श्रीवास ने बताया कि घर से चोर दो जोड़ी सोने की झुमकी, कानों के टोक्स, चांदी के बिछिया, पायलें और गृहस्थी का अन्य सामान उठा ले गए। देसई कुशवाहा ने बताया कि घर में रखे चोरों ने सोना का मंगलसूत्र, चांदी की पायलें, कानों की बालियां, 30 हजार रुपए नगदी एवं कपड़ों को चोरी कर लिया है। तीन बजे जब परिवारजन जागे तो घर के अगले हिस्से के मकान की कुंडी लगी हुई थी।घटना की जानकारी 112 नंबर पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों घरों का मुआयना कर मऊरानीपुर कोतवाली प्रभारी को घटना की जानकारी देकर पीड़ितों से प्रार्थना पत्र देने को कहा गया।
विज्ञापन
एक माह से लगातार चोरी
ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में पिछले एक महीने से अधिक समय से लगातार चोरियां की घटनाएं बढ़ती जा रही है। जिसमें 10 सितंबर की रात में ग्राम बसरिया में चार भैंसों के नग चोरी हो गए थे, उसी रात बुखारा गांव में पांच बकरियों की चोरी हुई, हरपुरा में परचूनी दुकान में सेंध लगाकर चोरी हुई थी, फिर इसके एक सप्ताह बाद ग्राम खिलारा में छह लाख रुपए से अधिक के सोने, चांदी के गहनों की चोरी हो गई थी। और फिर 30 सितंबर की रात बसरिया गांव में द्वारा 15 भेड़ों को मकान की दीवार में सेधमारी करके अज्ञात चोर चुरा ले गए थे।