फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: The roof of a kutcha house collapsed, a couple and two innocent children got injured

Jhansi: कच्चे मकान का छप्पर भरभराकर गिरा, सोते समय चपेट में आये दो मासूम समेत दंपति घायल

Sun, 14 Sep 2025 03:16 PM IST
दीपक महाजन संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Sun, 14 Sep 2025 03:16 PM IST
सार

काफी मशक्कत के बाद मलबा हटाकर सभी घायलों को बाहर निकाला गया। ग्रामीणों ने उन्हें उपचार के लिए अस्पताल भेजा।

विज्ञापन
Jhansi: The roof of a kutcha house collapsed, a couple and two innocent children got injured
मलबे में तब्दील कच्चा मकान - फोटो : संवाद

विस्तार

थाना टोड़ीफतेहपुर इलाके में रविवार की सुबह लगभग 3 बजे एक खपरैल कच्चा मकान का छप्पर अचानक भरभरा कर गिर पड़ा। जिसमें सो रहे पति-पत्नी सहित दो मासूम दबकर घायल हो गए हैं। 

विज्ञापन


 पिछले दिनों हुई भारी बारिश अब थम चुकी है, लेकिन उसके दुष्प्रभाव अब भी सामने आ रहे हैं। ग्राम सेमरी कछियान निवासी सोनू कुशवाहा (30) अपनी पत्नी धनमंत्री देवी, बेटी पायल (5) और बेटे आर्यन (3) के साथ मकान में सो रहे थे। तभी अचानक कच्चे मकान का छप्पर गिर गया और वह लोग मलबे में दब गए। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। काफी मशक्कत के बाद मलबा हटाकर सभी को बाहर निकाला गया। गनीमत रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई।
विज्ञापन


घायलों को ग्रामीणों की मदद से पास में ही डॉक्टर के पास ले जाया गया। जहां प्राथमिक इलाज के बाद सभी को घर भेज दिया गया। घटना से परिवार सहमा हुआ है। गांव में भी चिंता का माहौल है। सूचना मिलते ही लेखपाल विजय बाबू ने मौके पर जाकर निरीक्षण करते हुए पीड़ित परिवार को शासन से आर्थिक मदद दिलाने का भरोसा दिलाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed