फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: The mystery of the woman's body found in pieces was revealed, her lover killed her

Jhansi: पुलिस ने महिला की सिर कटी लाश ब्लाइंड मर्डर का किया राजफाश, कुएं से कई टुकड़ों में हुई थी बरामद

Wed, 20 Aug 2025 04:42 PM IST
दीपक महाजन अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Wed, 20 Aug 2025 04:42 PM IST
सार

शादी के दबाव को लेकर प्रेमी ने ही खौफनाक घटना को अंजाम दिया है। युवती की शिनाख्त टीकगमढ़ के मैलवारा गांव निवासी रचना के तौर पर हुई है।

विज्ञापन
Jhansi: The mystery of the woman's body found in pieces was revealed, her lover killed her
पुलिस गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पुलिस ने टुकड़ों में मिली सिर कटी महिला की लाश ब्लाइंड मर्डर मिस्ट्री का खुलासा किया है। प्रेमी ने ही शादी के दबाव को लेकर महिला को मौत के घाट उतारा था। प्रेमी महेबा गांव का पूर्व प्रधान है। पुलिस ने प्रेमी समेत एक साथी को गिरफ्तार कर लिया है एक की तलाश जारी है। टोड़ी फतेहपुर के किशोरपुरा गांव के पास 13 अगस्त को कुएं से मिली सिर कटी युवती की लाश मिली थी। युवती की शिनाख्त टीकगमढ़ के मैलवारा गांव निवासी रचना के तौर पर हुई। पुलिस ने थाना टोडीफतेहपुर ग्राम महेबा निवासी पूर्व प्रधान संजय पटेल पुत्र रामस्वरूप एवं संदीप पटेल पुत्र संतराम है। तीसरा आरोपी थाना गरौठा ग्राम पसौरा निवासी प्रदीप और दीपक अहिरवार की पुलिस तलाश कर रही है।
विज्ञापन


पूछताछ में मुख्य आरोपी संजय सिंह ने बताया कि उसका रचना के साथ पिछले 2 वर्ष से प्रेम प्रसंग चल रहा था। रचना लगातार शादी का दबाव बना रही थी। वह शादी नहीं करना चाहता था। कई बार मना करने के बाद नहीं मानी। तो उसे रास्ते से हटाने की योजना बनाई गई 9/10 की रात अपने दो साथी संदीप और प्रदीप के साथ मिलकर ग्राम किशोरपुरा कुएं के पास फरसा से काटकर उसकी हत्या कर दी। शव को छिपाने के उद्देश्य सिर व पैर को बोरी में भरकर रेवन नदी में डाल दिया था। तथा शरीर के दो हिस्से व दोनों हाथों को अलग-अलग बोरियों में भरकर विनोद पटेल के कुएं में डालकर भाग गए थे।
विज्ञापन



पिछले पांच दिनों से युवती की शिनाख्त में परेशान पुलिस चप्पा चप्पा खंगाल रही थी। उसकी शिनाख्त के लिए स्वॉट समेत दस टीमें लगाई गईं थीं। पुलिस टीम ने जालौन, ललितपुर, हमीरपुर से लेकर कानपुर तक गुमशुदा युवती के ब्योरे खंगाले लेकिन कामयाबी हाथ नहीं आई। मध्य प्रदेश के आसपास भी उसकी शिनाख्त कराने की पुलिस ने कोशिश की। यहां से भी पुलिस को बैरंग हाथ लौटना पड़ा। पुलिस को युवती का सिर भी नहीं मिल रहा था। इस वजह से भी पुलिस को कामयाबी नहीं मिल रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसएसपी बीबीजीटीएस मूर्ति ने बताया कि इस मामले के लिए 8 टीमों का गठन किया था। इसके अलावा 10 और टीमों को अलग-अलग गांव में चेकिंग कराई गई ऐसी कोई महिला मिसिंग तो नहीं है। यह ब्लाइंड मर्डर था और सनसनीखेज भी। इसमें पता चला है कि महिला ने अपने पूर्व पति और घर वालों पर मुकदमा लगाया था इसकी पैरवी संजय पटेल कर रहा था इसी दौरान उनके संबंध बन गए संजय पटेल महेबा का पूर्व प्रधान भी है बाद में शादी को लेकर दोनों में तनाव आ गया। इसके चलते तीनों ने मिलकर उसकी हत्या कर घटना को अंजाम दिया है। इस ब्लाइंड मर्डर का खुलासा करने पर डीआईजी रेंज ने पुलिस टीम को 50 हजार का ईनाम भी दिया है। लाश की पहचान करना मुश्किल था क्योंकि अलग-अलग बोरों में मिली थी। बोरों में जो ईट लगी थी उसका स्वाइल टेस्ट भी कराया गया। यह स्वाइल कहां मिलती है। इस दौरान हमें सूचना मिली कि एक महिला मिसिंग है। इसकी बाद तहकीकात बढ़ाई गई। मिसिंग पार्ट मिल गए हैं। पहले महिला का गला दबाकर मार दिया गया। पुलिस को गुमराह करने के लिए बाद में टुकड़ों में काटा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed