फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: The heat has barely faded, with temperatures crossing 36 degrees Celsius

Jhansi: रंग उतरे नहीं कि चढ़ गई तपिश, पारा 36 डिग्री पार, प्रदेश में रहा सबसे गर्म रहा झांसी

Fri, 06 Mar 2026 10:48 AM IST
दीपक महाजन अमर उजाला नेटवर्क
अमर उजाला नेटवर्क Published by: दीपक महाजन Updated Fri, 06 Mar 2026 10:48 AM IST
सार

अधिकतम तापमान 36.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जो कि सामान्य से 5.2 डिग्री अधिक है। वहीं न्यूनतम पारा 18 डिग्री सेल्सियस रहा, जो कि सामान्य से 3.1 डिग्री अधिक है।

विज्ञापन
Jhansi: The heat has barely faded, with temperatures crossing 36 degrees Celsius
प्रयागराज में तापमान। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

होली के बाद लोगों पर लगे रंग अभी उतरे भी नहीं है कि सूरज की तपिश बढ़ गई है। सीजन में पहली बार बृहस्पतिवार को दिन का तापमान 36 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया। ऐसे में झांसी प्रदेश में सबसे गर्म रहा। मैदानी इलाकों से आने वाली हवा के चलते आगे और तापमान बढ़ने के आसार हैं।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार सुबह से ही आसमान साफ होने से चटक धूप खिली हुई थी। जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया, वैसे-वैसे सूरज की तल्खी भी बढ़ती गई। गर्मी में लोगों के पसीने छूटने लगे। कई घरों में तो एसी भी चलने शुरू हो गए। अधिकतम तापमान 36.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जो कि सामान्य से 5.2 डिग्री अधिक है। वहीं न्यूनतम पारा 18 डिग्री सेल्सियस रहा, जो कि सामान्य से 3.1 डिग्री अधिक है। कृषि विज्ञान केंद्र भरारी के मौसम वैज्ञानिक डॉ. आदित्य कुमार सिंह का कहना है कि आने वाले समय में तापमान में इजाफा होगा। ऐसे में गर्मी का ग्राफ बढ़ता जाएगा।
विज्ञापन



बुंदेलखंड के जिलों में ये रहा पारा
जनपद अधिकतम न्यूनतम
बांदा 35.4 20.6
हमीरपुर 34.2 18.2
उरई 33.2 18.0
(नोट : तापमान डिग्री सेल्सियस में।)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed