{"_id":"6942095b8ab1f78e660165c7","slug":"jhansi-the-dream-of-home-for-1200-people-will-be-fulfilled-in-the-new-colonies-2025-12-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi: नई कॉलोनियों में 1200 लोगों का पूरा होगा घर का सपना, जेडीए नई झांसी के फेज-2 की तैयारी में जुटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi: नई कॉलोनियों में 1200 लोगों का पूरा होगा घर का सपना, जेडीए नई झांसी के फेज-2 की तैयारी में जुटा
Wed, 17 Dec 2025 07:07 AM IST
दीपक महाजन
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
Published by: दीपक महाजन
Updated Wed, 17 Dec 2025 07:07 AM IST
सार
झांसी में दो निजी कॉलोनियां पहले से ही विकसित हो रही हैं। अब एक और प्राइवेट बिल्डर के प्रोजेक्ट को रेरा की मंजूरी मिल गई है। दूसरी तरफ, जेडीए का नई झांसी के फेज-2 का पंजीकरण भी नए साल में खोलने की तैयारी है।
विज्ञापन
झांसी में विकसित हो रही कॉलोनियां
- फोटो : istock
विस्तार
झांसी में दो निजी कॉलोनियां पहले से ही विकसित हो रही हैं। अब एक और प्राइवेट बिल्डर के प्रोजेक्ट को रेरा की मंजूरी मिल गई है। दूसरी तरफ, जेडीए का नई झांसी के फेज-2 का पंजीकरण भी नए साल में खोलने की तैयारी है। ऐसे में 1200 से ज्यादा लोगों के घर का सपना जल्द पूरा हो सकता है।
पैरामेडिकल कॉलेज के पास एक प्राइवेट कंपनी टाउनशिप विकसित कर रही है। जहां पर 411 भूखंड, डुप्लैक्स आदि का निर्माण कराया जाना है। इसके अलावा जेडीए की पीताम्बरा कॉलोनी के पास ही एक निजी बिल्डर द्वारा कॉलोनी विकसित की जा रही है। यहां करीब सौ लोगों को आवासीय सुविधा मिल सकेगी। इन दोनों कॉलोनियों को ही कुछ समय पहले रेरा की मंजूरी मिल चुकी है। अब सिमरधा में भी एक और निजी कॉलोनी को रेरा की मंजूरी मिल गई है। 16.26 करोड़ रुपये से 220 आवासीय इकाइयां विकसित की जानी हैं। इसके अलावा जेडीए की ओर से भी रुंदकरारी में विकसित हो रही नई टाउनशिप के दूसरे चरण का पंजीकरण जनवरी में खोलने की तैयारी है। यहां भी 500 से अधिक भूखंड का ई-लॉटरी के जरिये आवंटन किया जाएगा।