{"_id":"62a9bead1849e102eb0137c8","slug":"jhansi-the-cows-were-being-carried-one-after-the-other-in-the-container-12-cows-died","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi: कंटेनर में एक के ऊपर एक लाद कर ले जाया जा रहा था गोवंश, पुलिस ने पकड़ा, 12 गायों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi: कंटेनर में एक के ऊपर एक लाद कर ले जाया जा रहा था गोवंश, पुलिस ने पकड़ा, 12 गायों की मौत
Wed, 15 Jun 2022 04:42 PM IST
अनुराग सक्सेना
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी।
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी।
Published by: अनुराग सक्सेना
Updated Wed, 15 Jun 2022 04:42 PM IST
सार
बिहार के सिवनी के लिए 50 गायों को एक कंटेनर में ठूंस-ठूंसकर ले जाया जा रहा था। शक होने पर कंटेनर को रोका गया। कंटेनर में गोवंश बड़ी बुरी अवस्था में भरे गए थे। 50 में से 12 की मौत हो गई। इसके अलावा कंटेनर में अलग-अलग दो नंबर प्लेट भी लगी हुई पाई गईं।
विज्ञापन
कंटेनर में ठूस-ठूसकर भरे गोवंश
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जयपुर से 50 गायों ठूस-ठूसकर बिहार के सिवनी ले जा रहे एक कंटेनर को झांसी के रक्सा में रोक लिया गया। जांच करने पर पता चला कि 12 गायों की मौत हो चुकी थी। इसके बाद पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि बिहार के सिवनी के लिए 50 गायों को एक कंटेनर में ठूंस-ठूंसकर ले जाया जा रहा था। शक होने पर कंटेनर को रोका गया। कंटेनर में गोवंश बड़ी बुरी अवस्था में भरे गए थे। 50 में से 12 की मौत हो गई। इसके अलावा कंटेनर में अलग-अलग दो नंबर प्लेट भी लगी हुई पाई गईं।
विज्ञापन
पुलिस ने सहारनपुर निवासी चालक मोहम्मद कलीम और उसके साथी को गिरफ्तार कर लिया गया है। जबकि, गायों को गौशाला में रखा गया है। इस दौरान काफी संख्या में हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ता भी मौके पर मौजूद रहे। उन्होंने इस स्थिति पर कड़ा एतराज जताते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने उन्हें समझा-बुझाकर शांत कराया।
विज्ञापन