फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: The capable became the incapable... now BU will collect the fees as before

झांसी: समर्थ पोर्टल हुआ असमर्थ...अब बीयू पहले की तरह ही जमा कराएगा फीस

Tue, 28 Oct 2025 11:07 AM IST
दीपक महाजन अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Tue, 28 Oct 2025 11:07 AM IST
सार

बीयू प्रशासन ने तय किया है कि अब तृतीय व पांचवें सेमेस्टर के छात्र-छात्राओं की फीस पूर्ववत वेबसाइट पर जमा कराई जाएगी। सूत्रों का कहना है कि यदि यही हालात रहे तो जल्द ही पूर्ववत तरीके से वेबसाइट पर परीक्षा फार्म भरवाने का फैसला लिया जाएगा। 

विज्ञापन
Jhansi: The capable became the incapable... now BU will collect the fees as before
बीयू, झांसी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बुंदेलखंड विवि प्रशासन ने तय किया है कि अब तृतीय व पांचवें सेमेस्टर के छात्र-छात्राओं की फीस पूर्ववत बीयू की वेबसाइट पर जमा कराई जाएगी। इसकी वजह समर्थ पोर्टल पर फीस जमा का विकल्प न खुलना है।
विज्ञापन


शासन ने बीयू प्रशासन को हर संभव प्रयास कर शैक्षणिक कैलेंडर के अनुसार परीक्षा कराने के निर्देश दिए हैं। समर्थ पोर्टल पर ही प्रवेश, फीस जमा कराने और परीक्षा फार्म भरवाने के निर्देश हैं मगर यह तकनीकी कारणों से काम नहीं कर रहा है। इससे कुछ दिन पहले तक यूजी-पीजी की प्रवेश प्रक्रिया चली। यही नहीं, विद्यार्थियों का समर्थ पोर्टल पर डाटा अपलोड नहीं हुआ। अब तृतीय व पांचवें सेमेस्टर के विद्यार्थियों की प्रवेश फीस जमा नहीं हो रही है। समर्थ पोर्टल पर परीक्षा फार्म भरना भी संभव नहीं है।
विज्ञापन


अब तय किया गया है कि छात्र पहले की तरह ही फीस जमा करेंगे। सूत्रों का कहना है कि यदि यही हालात रहे तो जल्द ही पूर्ववत तरीके से वेबसाइट पर परीक्षा फार्म भरवाने का फैसला लिया जाएगा। परीक्षा नियंत्रक राजबहादुर का कहना है कि परीक्षाएं 15 नवंबर से प्रस्तावित हैं। परीक्षा फार्म कैसे भरवाए जाएंगे, यह बताना फिलहाल संभव नहीं है। कुलसचिव ज्ञानेंद्र कुमार का कहना है कि तृतीय व पांचवें सेमेस्टर के विद्यार्थियों से पूर्ववत प्रवेश फीस जमा कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed