{"_id":"6a27b476cc60c9a22e055125","slug":"jhansi-the-body-of-an-eight-year-old-boy-was-found-floating-in-a-closed-crusher-filled-with-water-2026-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi: पानी से भरी बंद क्रशर में उतराता मिला आठ साल के मासूम का शव, दोस्तों के साथ निकला था खेलने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi: पानी से भरी बंद क्रशर में उतराता मिला आठ साल के मासूम का शव, दोस्तों के साथ निकला था खेलने
Tue, 09 Jun 2026 12:06 PM IST
दीपक महाजन
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
Published by: दीपक महाजन
Updated Tue, 09 Jun 2026 12:06 PM IST
सार
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। आशंका जताई जा रही कि खेलते समय पांव फिसलने से वह उसमें जा गिरा हालांकि पुलिस आगे भी मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
मासूम की डूबने से मौत।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
प्रेमनगर के बिजौली के डगरिया गांव में पानी से भरे क्रशर में सोमवार देर-रात कार्तिक रजक (8) पुत्र मुुकेश का शव उतराता मिला। शाम को वह अपने दोस्तों के साथ खेलने निकला था। उसके बाद से उसका पता नहीं चल रहा था। तलाश करने पर उसका शव घर से कुछ दूर पानी से भरी बंद क्रशर में उतराता मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। आशंका जताई जा रही कि खेलते समय पांव फिसलने से वह उसमें जा गिरा हालांकि पुलिस आगे भी मामले की जांच कर रही है।
डगरिया निवासी मुकेश प्राइवेट काम करके जीविकोपार्जन करता है। परिजनों ने बताया कि सोमवार शाम करीब सात बजे छोटा बेटा कार्तिक अपने दोस्तों के साथ खेलने की बात कहते हुए बाहर निकला था। काफी देर तक वह वापस नहीं आया। दोस्तों से पूछने पर भी कुछ पता नहीं चला। इसके बाद परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। रात करीब बारह बजे घर से करीब दो सौ मीटर दूर पानी से भरी बंद हो चुकी क्रशर में उसका शव उतराता मिला। सूचना मिलने पर प्रेमनगर पुलिस भी जा पहुंची। पुलिस ने किसी तरह उसका शव बाहर निकाला। बच्चे का शव मिलने ही परिजनों ने रोना-पिटना मच गया।
प्रेमनगर थाना प्रभारी तुलसीराम पांडेय का कहना है कि पांव फिसलने से उसके गिरने की आशंका है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।