फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: Test samples are not coming to the IPHL lab of the district hospital

Jhansi: जिला अस्पताल की आईपीएचएल लैब में नहीं आ रहे जांच के सैंपल, सीएमओ ने भरोसा दिया था जल्द आएंगे

Sat, 16 May 2026 07:41 PM IST
दीपक महाजन अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Sat, 16 May 2026 07:41 PM IST
सार

सीएचसी-पीएचसी के कर्मियों को जांच का सैंपल लेने की ट्रेनिंग नहीं दी गई है। इससे व्यवस्था जस की तह है और देहात के लोगों को विशिष्ट जांच के लिए लंबी दूरी तय करके आना पड़ रहा है।

विज्ञापन
Jhansi: Test samples are not coming to the IPHL lab of the district hospital
जिला अस्पताल, झांसी - फोटो : संवाद

विस्तार

जिला अस्पताल में इंटीग्रेटेड पब्लिक हेल्थ लैबोरेट्री (आईपीएचएल) में सीएचसी-पीएचसी से रोगियों की जांच के सैंपल आना शुरू नहीं हुआ है। यह हालात तब है जबकि सीएमओ ने जल्द ही जांच के सैंपल आना शुरू करने का आश्वासन दिया था।
विज्ञापन


सीएचसी-पीएचसी पर रोगियों की सामान्य जांच सीबीसी, केएफटी, एलएफटी, हीमोग्लोबिन आदि हो जाती है। विशिष्ट जांच इम्युनोलॉजी, बायो कैमिकल, स्टूल, हार्मोन, एफएनएसी जांच के लिए रोगी को जिला अस्पताल, मेडिकल कॉलेज या निजी पैथोलॉजी सेंटर जाना पड़ता है। इस समस्या का निदान करने के लिए शासन ने जिला अस्पताल की लैब को आईपीएचएल बनवाया है, जो करीब एक माह पहले चालू हो चुकी है। हैरानी तो यह है कि इस लैब को अभी तक सीएचसी व पीएचसी लैब से जोड़ा नहीं गया है। यही नहीं, सीएचसी-पीएचसी के कर्मियों को उक्त जांच का सैंपल लेने की ट्रेनिंग नहीं दी गई है। इससे व्यवस्था जस की तह है और देहात के लोगों को विशिष्ट जांच के लिए लंबी दूरी तय करके आना पड़ रहा है। यह हालात तब है जबकि विगत दिनों सीएमओ डॉ. सुधाकर पांडेय ने आश्वासन दिया था कि जल्द ही सीएचसी-पीएचसी से सैंपल जिला अस्पताल की लैब भेजना शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed