{"_id":"634075f2b2904d45bd461131","slug":"jhansi-temperature-fall-jhansi-news-jhs2304196159","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: ठंडी हवाओं से लुढ़का पारा...झांसी में चार दिन बारिश के आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: ठंडी हवाओं से लुढ़का पारा...झांसी में चार दिन बारिश के आसार
Sat, 08 Oct 2022 12:24 AM IST
झांसी ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
Published by: झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 08 Oct 2022 12:24 AM IST
सार
मौसम वैज्ञानिक डॉ. आदित्य सिंह ने बताया कि बरसात के सीजन में बृहस्पतिवार तक झांसी जिले में 783 मिलीमीटर पानी गिर चुका। शुक्रवार तक ये आंकड़ा 808 मिलीमीटर तक पहुंच गया।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
झांसी में उत्तर-पूर्वी दिशा से आने वाली हवाओं की वजह से बने वायुमंडलीय दबाव ने मौसम का रुख बदल दिया है। ठंडी हवाओं से जहां दिन और रात का तापमान लुढ़क गया है। वहीं झांसी में पिछले 24 घंटे में 25 मिलीमीटर वर्षा हो चुकी है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आगामी चार दिनों में लगभग 80 मिलीमीटर पारी और गिर सकता है।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को देर रात झांसी में शुरू हुई बारिश शुक्रवार को भी जारी रही। सुबह और दोपहर में बूंदाबांदी हुई। शाम होते-होते तेज पानी गिरने लगा। बिजली की तेज कड़कड़ाहट के साथ रुक-रुककर रात तक बारिश होती रही। उधर, 15 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से सर्द हवाएं चलीं। इससे वातावरण में ठंडक हो गई। अधिकतम तापमान भी 32 डिग्री सेल्सियस से गिरकर 28 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। वहीं न्यूनतम तापमान भी लुढ़ककर 25 से 23 डिग्री सेल्सियस हो गया।
विज्ञापन
मौसम वैज्ञानिक डॉ. आदित्य सिंह ने बताया कि बरसात के सीजन में बृहस्पतिवार तक झांसी जिले में 783 मिलीमीटर पानी गिर चुका। शुक्रवार तक ये आंकड़ा 808 मिलीमीटर तक पहुंच गया। उन्होंने बताया कि 11 अक्तूबर तक झांसी में लगातार बारिश होने की संभावना है। रोजाना 20 से 22 मिलीमीटर पारी गिर सकता है। यानी कि चार दिनों में करीब 80 मिलीमीटर वर्षा हो सकती है।
विज्ञापन
फसलों को कहीं राहत तो आफत
डॉ. आदित्य के मुताबिक खेतों में खड़ी हुई खरीफ की फसलों को ये बारिश नुकसान पहुंचा सकती है। वहीं, जिन किसानों ने फसलों की कटाई कर रखी है, उन्हें धूप नहीं मिलने से नमी नहीं सूख पा रही है। वहीं, रबी की फसलों के लिए बारिश बहुत फायदेमंद रहेगी। वर्षा से खेतों में नमी हो जाने से मटर, सरसों, राई आदि फसलों का जमाव, वृद्धि अच्छी होगी, जिससे उत्पादन अच्छा होगा।