{"_id":"69d9e5536e9876f3ad0ab7c0","slug":"jhansi-swimming-pool-reopens-at-dhyan-chand-stadium-after-renovation-2026-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi: ध्यानचंद स्टेडियम में मरम्मत के बाद खुला तरणताल, प्रशिक्षण के लिए बनाए गए दो पूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi: ध्यानचंद स्टेडियम में मरम्मत के बाद खुला तरणताल, प्रशिक्षण के लिए बनाए गए दो पूल
Sat, 11 Apr 2026 11:45 AM IST
दीपक महाजन
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
Published by: दीपक महाजन
Updated Sat, 11 Apr 2026 11:45 AM IST
सार
प्रशिक्षण के लिए दो पूल बनाए गए हैं। बड़े पूल में 12 वर्ष से अधिक आयु के तैराकों को प्रशिक्षण दिया जाएगा, जबकि छोटे पूल में 12 वर्ष से कम आयु के बच्चों को तैराकी सिखाई जाएगी।
विज्ञापन
सीडीओ जुनैद अहमद तरणताल की शुभारंभ कराते हुए।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आखिरकार इंतजार खत्म हुआ। मरम्मत के चलते देरी से शुरू हुआ मेजर ध्यानचंद स्टेडियम का तरणताल अब तैराकों के लिए खुल गया है, जहां नए सत्र में प्रशिक्षण भी शुरू होने जा रहा है। सीडीओ जुनैद अहमद ने शुक्रवार को इसका उद्घाटन किया, जबकि तैराकी प्रशिक्षण के लिए फार्म वितरण सोमवार से शुरू होगा।
आमतौर पर तरणताल अप्रैल के पहले सप्ताह में शुरू हो जाता है, लेकिन इस बार मरम्मत कार्य के चलते देरी हुई। अब काम पूरा होने के बाद इसे शुरू कर दिया गया है। प्रशिक्षण के लिए दो पूल बनाए गए हैं। बड़े पूल में 12 वर्ष से अधिक आयु के तैराकों को प्रशिक्षण दिया जाएगा, जबकि छोटे पूल में 12 वर्ष से कम आयु के बच्चों को तैराकी सिखाई जाएगी। उप क्रीड़ाधिकारी सुनील कुमार ने बताया कि प्रशिक्षण के लिए सुबह और शाम दो-दो बैच संचालित होंगे। युवकों को सुबह 6 से 7 और 7 से 8 बजे तक प्रशिक्षण दिया जाएगा। वहीं, शाम 5 से 6 बजे तक बालिकाओं और 6 से 7 बजे तक महिलाओं का बैच रहेगा। 12 वर्ष से कम आयु वर्ग के बच्चों के लिए सुबह और शाम अलग-अलग बैच चलाए जाएंगे। उद्घाटन के दौरान तैराकों ने विभिन्न कौशलों का प्रदर्शन किया। इस अवसर पर वरिष्ठ हॉकी खिलाड़ी इब्राहिम खान, वरिष्ठ क्रिकेट खिलाड़ी बृजेंद्र यादव, हॉकी प्रशिक्षक सुषमा कुमारी, जिम ट्रेनर विकास वेंदया, तैराकी प्रशिक्षक राजकुमार बोहरे और वरिष्ठ बॉक्सिंग खिलाड़ी श्रद्धा अहिरवार मौजूद रहीं।