{"_id":"6a5865e1d00283f8c209115b","slug":"jhansi-sub-inspector-who-transferred-from-fatehgarh-a-month-ago-dies-suspected-heart-attack-2026-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi: एक माह पहले फतेहगढ़ से ट्रांसफर होकर आए दरोगा की मौत, हार्ट अटैक से मौत की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi: एक माह पहले फतेहगढ़ से ट्रांसफर होकर आए दरोगा की मौत, हार्ट अटैक से मौत की आशंका
Thu, 16 Jul 2026 10:32 AM IST
दीपक महाजन
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
Published by: दीपक महाजन
Updated Thu, 16 Jul 2026 10:32 AM IST
सार
मूल रूप से इटावा के लवेरी थाना के लखनपुरा गांव निवासी कमलेश पिछले महीने ही फतेहगढ़ से तबादला होने पर झांसी आए थे। इन दिनों उनकी तैनाती पुलिस लाइन में थी।
विज्ञापन
दरोगा कमलेश की फाइल फोटो।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दरोगा कमलेश कुमार (58) की बुधवार को मौत हो गई। मूल रूप से इटावा के लवेरी थाना के लखनपुरा गांव निवासी कमलेश पिछले महीने ही फतेहगढ़ से तबादला होने पर झांसी आए थे। इन दिनों उनकी तैनाती पुलिस लाइन में थी। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
पत्नी मंजू ने बताया कि बुधवार सुबह करीब आठ बजे कमलेश ने बेचैनी और सीने में दर्द की शिकायत की। तबीयत बिगड़ने पर परिजन उनको लेकर तुरंत जिला अस्पताल पहुंचे। यहां उनको भर्ती कर लिया गया। उनकी हालत में सुधार नहीं हुआ। कुछ देर बाद उनकी मौत हो है। मौत की खबर मिलने पर पुलिस अफसर भी अस्पताल पहुंचे। वह यूपी पुलिस में सिपाही पद पर भर्ती हुए थे। उनके दो बेटे आलोक और विवेक हैं। आलोक लखनऊ सचिवालय में तैनात है। उनकी शादी हो चुकी है जबकि छोटा बेटा विवेक बेंगलुरु में सीपीडब्ल्यूडी में कार्यरत है। नवाबाद थाना प्रभारी रवि श्रीवास्तव का कहना है कि हार्ट अटैक की आशंका जताई जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत की सही वजह मालूम चल सकेगी।