फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi son killed father with axe for not giving money to release his motorcycle from mortgage

झांसी: बेटे ने पिता को कुल्हाड़ी से काटकर उतारा मौत के घाट, ये है वजह

Tue, 19 Oct 2021 08:07 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Tue, 19 Oct 2021 08:07 PM IST
सार

सोमवार की रात भी धीरू ने नशे की हालत में पिता से पैसे मांगे। पिता ने मना किया तो आरोपी ने पिता पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। 

विज्ञापन
Jhansi son killed father with axe for not giving money to release his motorcycle from mortgage
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

झांसी के टहरौली थाना इलाके में एक बेटे ने अपने पिता को कुल्हाड़ी से काटकर मौत के घाट उतार दिया। जानकारी के अनुसार ग्राम गाता निवासी धीरू ने (36) कुछ समय पहले अपनी मोटरसाइकिल गिरवी रख दी थी। पिछले कुछ दिनों से वो पिता रघुवीर (62) पर गिरवी रखी मोटरसाइकिल उठाने के लिए पैसों का इंतजाम करने का दबाव बना रहा था।

विज्ञापन


सोमवार की रात भी धीरू ने नशे की हालत में पिता से पैसे मांगे। पिता ने मना किया तो आरोपी ने पिता पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। हालत गंभीर होने पर पिता को महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। यहां पहुंचने पर डॉक्टरों ने रघुवीर को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


बेटे के खिलाफ पिता की हत्या का मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपी पुत्र की तलाश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed