फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi Son in law beats father in law to death mother in law injured

झांसी: सिरफिरे दमाद ने लाठियों से पीट-पीटकर की ससुर की हत्या, सास घायल

Sat, 16 Apr 2022 05:39 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Sat, 16 Apr 2022 05:39 PM IST
सार

घायलों को शुक्रवार देर रात मेडिकल कॉलेज लाया गया जहां शनिवार सुबह ससुर ठाकुरदास की मौत हो गई। परिजनों का कहना है राजाराम की मानसिक स्थिति ठीक नहीं रहती थी। ओरछा पुलिस ने आरोपी राजाराम को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
Jhansi Son in law beats father in law to death mother in law injured
फाइल फोटो - फोटो : सोशल मीडिया।

विस्तार

झांसी के ओरछा में एक सिरफिरे दामाद ने लाठियों से पीट-पीटकर ससुर को मार डाला जबकि सास को भी कई लाठियां मारकर घायल कर दिया।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक ओरछा के भोजपुरा गांव निवासी ठाकुरदास (55) ने अपनी बेटी हरिता का विवाह करीब 10 साल पहले निवाड़ी निवासी राजाराम के साथ किया था। राजाराम खेती किसानी का काम करता है। कुछ दिनों पहले हरिता के साथ उसका विवाद हो गया था। उसने अपनी पत्नी को जमकर पीटा था।
विज्ञापन


यह बात मालूम चलने पर ठाकुरदास दामाद राजाराम को अपने साथ ओरछा ले आए। उसकी हरकतें सुधर जाए इसलिए उन्होंने राजाराम को अपने साथ रखा था  जबकि बेटी हरिता अपने ससुराल में ही थी। परिजनों का कहना है शुक्रवार रात ठाकुरदास और राजाराम एक साथ ऊपरी कमरे में सोए हुए थे। इसी दौरान आधी रात को राजाराम ने ठाकुरदास पर लाठियों से हमला बोल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक के बाद कई लाठियां राजा राम ने ठाकुरदास को मारी। शोर-शराबा सुनकर उसकी सास भगवती ऊपर पहुंच गई। दामाद ने सास भगवती को भी लाठियों से पीट दिया। इससे सास-ससुर दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग भी वहां आ गए।

सब ने मिलकर राजाराम पकड़ लिया और उसे रस्सी से बांध दिया। घायलों को शुक्रवार देर रात मेडिकल कॉलेज लाया गया जहां शनिवार सुबह ससुर ठाकुरदास की मौत हो गई। परिजनों का कहना है राजाराम की मानसिक स्थिति ठीक नहीं रहती थी। ओरछा पुलिस ने आरोपी राजाराम को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed