फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: Son and daughter-in-law found working with their parents in the same ward

Jhansi: एक ही वार्ड में मां-बाप के साथ बेटा-बहू करते मिले नौकरी, प्रशासन ने 268 कर्मियों का बदला कार्यक्षेत्र

Thu, 29 Jan 2026 12:56 PM IST
दीपक महाजन अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Thu, 29 Jan 2026 12:56 PM IST
सार

एक साथ बड़ी संख्या में सफाई कर्मचारियों के कार्यक्षेत्र बदलाव होने से पार्षदों समेत यूनियन नेताओं में बेचैनी दिखाई पड़ रही है।

विज्ञापन
Jhansi: Son and daughter-in-law found working with their parents in the same ward
नगर निगम, झांसी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महानगर में एक ही वार्ड में मां-बाप के साथ बेटा-बहू भी सफाई कर्मी के तौर पर तैनात मिले। नगर निगम प्रशासन की ओर से कराई गई जांच में यह बात सामने आई कि तमाम कर्मचारी पिछले कई साल से अपने निवास के सफाई वार्डों में ही तैनात हैं। उनकी कभी बदली नहीं हुई। ऐसे सफाई कर्मियों को चिन्हित किया गया था।
विज्ञापन


बुधवार को नगर आयुक्त आकांक्षा राणा के आदेश के बाद 268 सफाई कर्मियों कार्यक्षेत्र बदल दिया गया। एक साथ बड़ी संख्या में सफाई कर्मचारियों के कार्यक्षेत्र बदलाव होने से पार्षदों समेत यूनियन नेताओं में बेचैनी दिखाई पड़ रही है। महानगर में सफाई इंतजाम के लिए नियमित, संविदा एवं आउटसोर्स पर कुल मिलाकर 1,656 सफाई कर्मी काम करते हैं। भारी-भरकम फौज के बावजूद नगर निगम में सबसे अधिक शिकायतें सफाई न होने की आ रही है। पिछले दो माह से निगम अफसरों को भी निरीक्षण के लिए सड़कों पर उतारा गया। उस दौरान यह बात सामने आई कि बड़ी संख्या में कर्मचारी अपने निवास वाले वार्ड में तैनात हैं। इस वजह से समय पर नहीं आते। कुछ देर काम करके लौट जाते थे। एक ही परिवार के कर्मचारी भी तमाम वार्डों में तैनात मिले। कई वार्ड में माता-पिता समेत बेटा बहू भी तैनात पाए गए। रिश्तेदारों के एक साथ काम करने से कई कर्मचारी अक्सर गायब मिले। उनका काम रिश्तेदार करता पाया गया। इस रिपोर्ट के आने के बाद निगम प्रशासन ने ऐसे कर्मचारियों को चिन्हित किया। बुधवार को एक साथ ऐसे 268 कर्मचारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव कर दिया गया हालांकि इनको दूरस्थ इलाकों में नहीं भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed