फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: Smart meters installed but not recharged, 1.26 lakh consumers owe Rs 29 crore

Jhansi: स्मार्ट मीटर लगे लेकिन नहीं कराया रिचार्ज, 1.26 लाख उपभोक्ताओं पर 29 करोड़ बकाया

Mon, 02 Feb 2026 10:56 AM IST
दीपक महाजन संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Mon, 02 Feb 2026 10:56 AM IST
सार

अब तक झांसी, ललितपुर व जालौन में 2.06 लाख स्मार्ट मीटर लगाए जा चुके हैं, लेकिन 1.26 लाख उपभोक्ताओं ने समय पर रिचार्ज नहीं किया। इन पर अब 29 करोड़ रुपये बकाया हो गया है।

विज्ञापन
Jhansi: Smart meters installed but not recharged, 1.26 lakh consumers owe Rs 29 crore
स्मार्ट मीटर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बिजली विभाग ने घर-घर स्मार्ट मीटर लगाने तो शुरू कर दिए लेकिन सवा लाख से ज्यादा उपभोक्ताओं ने मीटर लगाने के बाद भी रिचार्ज नहीं किया। उन पर करोड़ों रुपये बकाया है। फरवरी में उन्हें जागरूक किया जाएगा। वहीं, अगले महीने से कनेक्शन काटा जाएगा।
विज्ञापन



करीब डेढ़ साल पहले यूपीपीसीएल ने स्मार्ट मीटर लगाना शुरू कराया था। एक कंपनी मीटर लगा रही है। अब तक झांसी, ललितपुर व जालौन में 2.06 लाख स्मार्ट मीटर लगाए जा चुके हैं, लेकिन 1.26 लाख उपभोक्ताओं ने समय पर रिचार्ज नहीं किया। इन पर अब 29 करोड़ रुपये बकाया हो गया है। अधिकारियों ने बताया कि एक महीने बाद भी अगर रिचार्ज नहीं कराया तो कनेक्शन काट दिया जाएगा।
विज्ञापन



कहां कितने लगे स्मार्ट मीटर
झांसी में अब 1.26 लाख, ललितपुर में 31 हजार व जालौन में 48,949 हजार स्मार्ट मीटर लग चुके हैं। झांसी शहर में ही अब तक 84 हजार से ज्यादा स्मार्ट मीटर लगाए जा चुके हैं। ग्रामीण झांसी में यह संख्या 42,781 हजार है।
विज्ञापन
विज्ञापन



दो से सात तक चलेगा जागरुकता अभियान
दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक ने आदेश में बताया कि 2 से 7 फरवरी तक ऐसे प्रीपेड मीटर धारकों को जागरूक किया जाएगा जिनका नेगेटिव बैलेंस है। उन्हें मीटर रिचार्ज एप डाउनलोड कराया जाएगा ताकि बकाया राशि जमा कराई जा सके।



स्मार्ट मीटर धारक उपभोक्ताओं को जागरूक करने के लिए 2 से 7 फरवरी तक अभियान चलाया जाएगा। फिर भी बकाया राशि जमा नहीं की तो अगले माह से कनेक्शन विच्छेद किया जाएगा। केपी खान, मुख्य अभियंता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed