फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: Skill turned into business, Poonam is giving new look to old decorative items

Jhansi: हुनर को बनाया व्यवसाय, पुराने सजावटी सामान को नया रूप दे रहीं पूनम, थीम आधारित पैकेजिंग में भी माहिर

Tue, 19 Aug 2025 03:01 PM IST
दीपक महाजन अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Tue, 19 Aug 2025 03:01 PM IST
सार

बीसीए की पढ़ाई करने के बाद 2005 में फैशन डिजाइनिंग का कोर्स पूरा किया। दो साल नौकरी भी की। कोरोना काल में नौकरी छोड़कर परिवार के साथ सूरत से झांसी आ गई।

विज्ञापन
Jhansi: Skill turned into business, Poonam is giving new look to old decorative items
ऊन की रंगोली - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हस्तशिल्प और गृह शिल्प के हुनर में माहिर कुंज बिहारी कॉलोनी की पूनम अग्रवाल ने इसे ही व्यवसाय का माध्यम बना लिया। दो साल पहले अलंकृति आर्ट्स एंड डेकोर नाम से कंपनी शुरू की। अब वह पुराने सजावटी सामान को नया रूप दे रही हैं। पूनम ने बीसीए की पढ़ाई करने के बाद 2005 में फैशन डिजाइनिंग का कोर्स पूरा किया। दो साल नौकरी भी की। कोरोना काल में नौकरी छोड़कर परिवार के साथ सूरत से झांसी आ गई।
विज्ञापन


साज-सज्जा का भी करती हैं काम

उन्होंने घर से ही कुछ काम करने का मन बनाया। 2022 में उन्होंने व्यवसाय शुरू कर दिया। बताया कि वह त्योहारों पर साज-सज्जा का काम करती हैं। शादी समेत अन्य समारोह के दौरान भी थीम आधारित सजावट करती हैं। खुद से बनाई हुई कई चीजों को किराये पर भी उपलब्ध कराती हैं। इसके अलावा घर की पुरानी सजावटी चीजों को भी नया रूप देती हैं। वह कैनवास पेंटिंग, भगवान की डिजाइनर पोशाक, दीया स्टैंड और ऊन को रंगोली भी वह बनाती हैं। साथ ही धीम आधारित पैकेजिंग में भी वह माहिर हैं। उन्होंने व्यवसाय से 10 महिलाओं को भी जोड़ लिया है, जो घर पर रहकर ही कामकाज करती हैं। इससे महिलाओं को भी आय होती है। बताया कि उन्होंने अपनी कंपनी का पेज भी सोशल मीडिया पर बनाया है। इसके अलावा, वह प्रदर्शनी में भी लगातार अपने उत्पादों का स्टॉल लगाती हैं। इससे उन्हें लगातार ऑर्डर भी मिल रहे हैं।
विज्ञापन



बेटे के लिए तैयार किया प्लेटफॉर्म

पूनम ने बताया कि ये व्यवसाय शुरू करके उन्होंने अपने बेटे के लिए प्लेटफॉर्म तैयार कर दिया है। वह चाहती हैं कि आने वाले समय में उनका बेटा इस व्यवसाय को आगे बढ़ाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed