{"_id":"69b4eb16881aaca04c04eeb9","slug":"jhansi-si-recruitment-exam-will-be-held-in-two-shifts-from-today-in-28-examination-centres-2026-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi: 28 परीक्षा केंद्रों में आज से दो पालियों में होगी एसआई भर्ती परीक्षा, चश्मों की भी होगी जांच पड़ताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi: 28 परीक्षा केंद्रों में आज से दो पालियों में होगी एसआई भर्ती परीक्षा, चश्मों की भी होगी जांच पड़ताल
Sat, 14 Mar 2026 10:29 AM IST
दीपक महाजन
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
Published by: दीपक महाजन
Updated Sat, 14 Mar 2026 10:29 AM IST
सार
परीक्षा केंद्रों की सीसीटीवी से निगहबानी की जाएगी। नकल में इस्तेमाल होने वाले उपकरणों को देखते हुए चश्मों की भी जांच-पड़ताल होगी। नकलचियों की धरपकड़ के लिए एसओजी को भी लगाया गया है।
विज्ञापन
परीक्षा।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती बोर्ड की ओर से उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 की लिखित परीक्षा शनिवार से दो पालियों में जनपद के 28 परीक्षा केंद्रों पर होगी। दोनों दिन 9 हजार से अधिक छात्र हिस्सा लेंगे। इसके लिए 800 से अधिक सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया गया है। परीक्षा केंद्रों की सीसीटीवी से निगहबानी की जाएगी। नकल में इस्तेमाल होने वाले उपकरणों को देखते हुए चश्मों की भी जांच-पड़ताल होगी। नकलचियों की धरपकड़ के लिए एसओजी को भी लगाया गया है।
प्रथम पाली की परीक्षा पूर्वान्ह 10 से 12 बजे एवं द्वितीय पाली अपराह्न 3 से 5 बजे तक होगी। रविवार को भी इस समय पर परीक्षा होगी। प्रत्येक अभ्यर्थी को अनिवार्य रूप से प्रथम पाली में सुबह आठ से 9.30 बजे एवं द्वितीय पाली में 01.00 अपराह्न से 2.30 बजे तक पहुंचना होगा। इसके बाद परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं मिलेगा। सीसीटीवी कैमरा, वॉइस रिकॉर्डर भी केंद्रों में लगाया गया है। अंदर प्रवेश देने से पहले परीक्षार्थियों की तलाशी होगी। परीक्षा केंद्रों पर पुलिस अफसर भी भ्रमण करेंगे। वर्तमान परिवेश में चश्मे की भी जांच की जाएगी। इस दौरान छात्र क्रेडिट, डेबिट कार्ड, स्केल, कॉपी, इरेजर, हेल्थ बैंड, बटुआ, काला चश्मा, हैंड बैग, टोपी, खाने का सामान अंदर लेकर नहीं जा सकेंगे। शनिवार को परीक्षा से जुड़ी तैयारियों का एसएसपी बीबी जीटीएस मूर्ति समेत अन्य अफसरों ने जायजा लिया।