फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: Seeing the lovers together, the family members beat up the young man

Jhansi: युवक व युवती के मिलने पर हुआ जमकर हंगामा, मौके पर पहुंची पुलिस ने कराया मामला शांत

Sat, 30 May 2026 06:15 PM IST
दीपक महाजन संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Sat, 30 May 2026 06:15 PM IST
सार

आरोप है कि युवती के परिजनों ने युवक के साथ मारपीट की। कुछ देर बाद युवक के परिजन भी मौके पर पहुंच गए और बीच-बचाव कर उसे छुड़ाया।

विज्ञापन
Jhansi: Seeing the lovers together, the family members beat up the young man
युवक व युवती के मिलने पर हंगामा। - फोटो : istock

विस्तार

शुक्रवार को पूंछ थाना इलाके के एक ग्राम निवासी एक युवक और युवती शुक्रवार अपराह्न गांव के पास बैठे आपस में बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान गांव के किसी व्यक्ति ने युवती के परिजनों को इसकी सूचना दे दी। इस पर युवती के परिजन हाथों में डंडे लेकर मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन


परिजनों को आता देख युवक और युवती खेतों की ओर भागने लगे, लेकिन दोनों को परिजनों ने पकड़ लिया। आरोप है कि युवती के परिजनों ने युवक के साथ मारपीट की। कुछ देर बाद युवक के परिजन भी मौके पर पहुंच गए और बीच-बचाव कर उसे छुड़ाया।
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलने पर थाना पूंछ पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को शांत कराया। पुलिस युवक व युवती को पूछताछ के लिए थाने ले गई। उपनिरीक्षक संजीव दीक्षित ने बताया कि दोनों पक्षों से पूछताछ की जा रही है। अभी तक किसी भी पक्ष की ओर से लिखित शिकायत नहीं दी गई है। शिकायत मिलने पर जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed