फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   jhansi se cheenne nahi dege cancer unit

झांसी से छिनने नहीं देंगे कैंसर यूनिट

Wed, 14 Apr 2021 01:55 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 14 Apr 2021 01:55 AM IST
विज्ञापन
jhansi se cheenne nahi dege cancer unit
jhansi se cheenne nahi dege cancer unit
झांसी। मेडिकल कॉलेज में 45 करोड़ रुपये से बनने वाली कैंसर यूनिट छिन जाने का मामला अमर उजाला में प्रकाशित होने के बाद जनप्रतिनिधि सक्रिय हो गए हैं। उनका कहना है कि यूनिट बुंदेलखंड के लिए जरूरी है। ऐसे में सभी एकजुट होकर इसकी वकालत करेंगे। झांसी से कैंसर यूनिट जाने नहीं देंगे। इसके लिए शासन स्तर पर पुरजोर तरीके से मामला उठाया जाएगा।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज में 2016 में केंद्र सरकार ने टर्सरी केयर कैंसर सेंटर (टीसीसीसी) की स्वीकृति दी थी। झांसी दौरे पर आए तत्कालीन केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने इसका एलान किया था। झांसी मेडिकल कॉलेज प्रदेश का पहला राजकीय मेडिकल कॉलेज था, जिसे इस योजना की सौगात मिली। झांसी के अलावा एसजीपीजीआई लखनऊ में भी टीसीसीसी की स्वीकृति मिली थी। वहां मशीनें आ गईं और रेडियो सर्जरी भी शुरू हो गई।
विज्ञापन

बताया गया कि टीसीसीसी के लिए 70 प्रतिशत राशि केंद्र और 30 फीसदी प्रदेश सरकार को खर्च करनी थी। शासन से केंद्र को फंडिंग का पैसा भेजा जाना था, जिसका पत्र नहीं भेजा जा सका और अनुबंध पर हस्ताक्षर नहीं हो सके। अमर उजाला ने इस मामले को मंगलवार को प्रमुखता से प्रकाशित किया। इसके बाद जनप्रतिनिधि सक्रिय हो गए हैं। सदर विधायक रवि शर्मा ने तो शासन स्तर पर बात भी कर ली है। जबकि, कांग्रेस के पूर्व मंत्री ने मुख्यमंत्री को पत्र लिख दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये बोले जनप्रतिनिधि
झांसी में कैंसर यूनिट की स्थापना कराकर ही मानूंगा। इसके लिए प्रमुख सचिव से बात की है। जल्द ही यूनिट की स्थापना के लिए कोई न कोई निर्णय हो जाएगा। यहां पर कैंसर के रोगी ज्यादा हैं। ऐसे में यूनिट तो खुलकर ही रहेगी। - रवि शर्मा, सदर विधायक।
प्रदेश सरकार बुंदेलखंड को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देने के लिए प्रतिबद्ध है। हो सकता है कोविड के कारण कुछ कागजी कार्रवाई छूट गई होगी, मगर कैंसर यूनिट खुलेगी। जरूरत पड़ी तो मुख्यमंत्री के समक्ष भी मामला ले जाऊंगा। - जवाहर लाल राजपूत, गरौठा विधायक।
कैंसर यूनिट झांसी से छिनने नहीं देंगे। शासन स्तर पर यूनिट की स्थापना के संबंध में बात की जाएगी। जरूरत पड़ी तो सभी विधायक एक साथ मिलकर लखनऊ जाएंगे। यूनिट खुलवाने के लिए पूरी ताकत लगा देंगे। - बिहारी लाल आर्या, मऊरानीपुर विधायक।
भाजपा सरकार में ही मेडिकल कॉलेज को सबसे ज्यादा बजट मिला है। सरकार यहां बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं दे रही है। मेडिकल कॉलेज में कैंसर यूनिट भी खुलेगी। इसके लिए आला अधिकारियों से बात की जाएगी। - राजीव सिंह पारीछा, बबीना विधायक।

प्रदेश सरकार बुंदेलखंड क्षेत्रवासियों के साथ खिलवाड़ न करे। मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर फिर से कैंसर यूनिट की स्थापना का कार्य शुरू कराने की मांग की है। योजना बंद होना बुंदेलखंडवासियों के साथ विश्वासघात है। - प्रदीप जैन आदित्य, पूर्व केंद्रीय मंत्री।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed