{"_id":"58c2f64e4f1c1bda32dc56d0","slug":"jhansi-s-shobha-roorkee-missing-after-missing-in-ganganahar","type":"story","status":"publish","title_hn":"झांसी का शोभित रुड़की में गंगनहर में डूबकर लापता ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झांसी का शोभित रुड़की में गंगनहर में डूबकर लापता
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 11 Mar 2017 12:24 AM IST
विज्ञापन
झांसी का शोभित रुड़की में गंगनहर में डूबकर लापता
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आदर्श नगर सीपरी बाजार निवासी सिंचाई विभाग के इंजीनियर सुभाष चंद्र श्रीवास्तव के पुत्र आईआईटी रुड़की के रिसर्च एसोसिएट शोभित श्रीवास्तव रुड़की की गंगनहर में गिर कर लापता हो गए। शुक्रवार की देर रात तक उनका पता नहीं चल सका। शनिवार की सुबह फिर उन्हें फिर तलाशा जाएगा।
आदर्श नगर में प्रेमनगर थाने के एसएसआई मनोज कुमार वर्मा के घर किराये से रह रहे सुभाष चंद्र श्रीवास्तव के एक बेटी और एक बेटा शोभित है। बेटी की शादी पिछले महीने हुई थी, जिसमें छब्बीस वर्षीय शोभित भी शामिल हुआ था। धूमधाम से उसने अपनी बहन को विदा किया था। इसके बाद शोभित वापस रुड़की लौट गया था। बृहस्पतिवार की देर शाम वह अपने दोस्त राहुल श्रीवास्तव (प्रोजेक्ट एसोसिएट), डेविड लाल (जूनियर रिसर्च एसोसिएट) और देवेंद्र शर्मा (नेट क्वालीफाई) के साथ कार से सोलानी पार्क में पिकनिक मनाने गया था। देर रात तक सभी सोलानी पार्क में मौजमस्ती करते रहे। रात करीब सवा बारह बजे अचानक गंगनहर किनारे गए शोभित का पैर फिसल गया और वह नहर में गिर गया। देखते ही देखते वह लापता हो गया। उसके दोस्तों ने पुलिस और आईआईटी प्रशासन को घटना की जानकारी दी। देर रात तक जल पुलिस गंगनहर में शोभित की तलाश करती रही, लेकिन पता नहीं चल पाया। शुक्रवार को भी जल पुलिस के जवानों ने सर्च अभियान चलाया, लेकिन सफलता नहीं मिल पाई।
मकान मालिक मनोज कुमार वर्मा ने बताया कि शुक्रवार को शोभित के लापता होने की सूचना मिलते ही उसके पिता रुड़की के लिए रवाना हो गए थे। जबकि, शोभित की मां को घटना की जानकारी नहीं दी गई है। मां घटना से अनभिज्ञ हैं और झांसी में अपने घर पर ही हैं। शनिवार को भी शोभित की तलाश की जाएगी।