फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi's Medha showing the breath, 97 percent marks in AYUSH

झांसी की मेधा का दिखा दम, आयुष के 97 प्रतिशत अंक

Mon, 29 May 2017 01:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 29 May 2017 01:36 AM IST
विज्ञापन
Jhansi's Medha showing the breath, 97 percent marks in AYUSH
exam, jhansi news - फोटो : demo
झांसी।
विज्ञापन

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) के 12वीं के परीक्षा परिणाम में झांसी की मेधा ने अपना लोहा मनवाया। आयुष जैन समेत कई विद्यार्थियों ने 95 फीसदी से अधिक अंक हासिल किए हैं। वहीं, कुछ छात्रों ने विषय में 100 फीसदी नंबर लाकर सबको चौंका दिया।

रविवार सुबह से ही सीबीएसई के सभी छात्र-छात्राएं 12वीं के रिजल्ट निकलने का इंतजार कर रहे थे। दोपहर करीब दो बजे रिजल्ट घोषित हुआ, तो कैफे और मोबाइल पर परिणाम देखने की होड़ मच गई। परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर कई छात्र-छात्राओं ने अपना नाम रोशन करने के साथ ही झांसी का भी मान बढ़ाया। अच्छे अंक पाकर छात्र-छात्राओं के चेहरे खिल उठे। परीक्षा में आर्मी पब्लिक स्कूल बबीना के आयुष जैन ने 97 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। जबकि, महात्मा हंसराज माडर्न स्कूल के मृत्युंजय गुप्ता और आरएनएस वर्ल्ड स्कूल के उज्जवल ने 96 - 96 प्रतिशत अंक हासिल किए।
विज्ञापन


महात्मा हंसराज माडर्न स्कूल के कपिल यादव ने शारीरिक शिक्षा में, तो सन इंटर नेशनल स्कूल की छात्रा अंचल जैन ने बायोलॉजी में 100 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। बेहतरीन अंक प्रतिशत लाने में छात्राएं भी पीछे नहीं रहीं। राधिका पटेल ने 95.6, शुभी बिलगैया ने 95.4, मान्या मिश्रा ने 95 फीसदी अंक हासिल कर साबित कर दिया कि वो भी किसी से पीछे नहीं हैं। इनके अलावा भी कई छात्राओं ने 90 फीसदी से ज्यादा नंबर पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेधावियों के घर जश्न का माहौल
मेधावियों के घरों पर जश्न का माहौल रहा। परीक्षा में अच्छे परिणाम लाने वाले छात्र-छात्राओं को परिजनों, रिश्तेदारों ने बधाई दी। इसके अलावा मिठाई खिलाकर खुशी मनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed