{"_id":"690589296157259c0f08e1fd","slug":"jhansi-rs-2-50-lakh-withdrawn-from-account-after-losing-mobile-2025-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"झांसी: मोबाइल खोने के बाद खाते से निकल गए 2.50 लाख, शातिर ने एक ही दिन में लेनदेन कर निकाले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झांसी: मोबाइल खोने के बाद खाते से निकल गए 2.50 लाख, शातिर ने एक ही दिन में लेनदेन कर निकाले
Sat, 01 Nov 2025 09:45 AM IST
दीपक महाजन
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
Published by: दीपक महाजन
Updated Sat, 01 Nov 2025 09:45 AM IST
सार
जालसाज ने उसी दिन पांच से अधिक लेनदेन करके खाते से कुल 2.50 लाख रुपये निकाल लिए। जब वह बैंक में अपना खाता अपडेट कराने पहुंचे, तब उनको इसका पता चला।
विज्ञापन
साइबर क्राइम
- फोटो : FREEPIK
विस्तार
नानकगंज निवासी नीरज सक्सेना का मोबाइल खो जाने के बाद बदमाश ने उनके खाते से 2.50 लाख रुपये निकाल लिए। पीड़ित ने जब बैंक में पता लगाया तब उनको यह मालूम चला। उन्होंने सीपरी बाजार थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
नीरज ने पुलिस को बताया कि 19 अक्तूबर की सुबह दस बजे उनका मोबाइल सीपरी बाजार इलाके में गिर गया। फोन का लॉक खोलकर शातिर बदमाश ने इसका इस्तेमाल शुरू कर दिया। सभी मैसेज उस नंबर पर आते थे, इस वजह से उनको कुछ पता नहीं चल सका। जालसाज ने उसी दिन पांच से अधिक लेनदेन करके खाते से कुल 2.50 लाख रुपये निकाल लिए। जब वह बैंक में अपना खाता अपडेट कराने पहुंचे, तब उनको इसका पता चला। उन्होंने जालसाज के खिलाफ साइबर कंट्रोल रूम में भी शिकायत दर्ज कराई। प्रभारी निरीक्षक विनोद मिश्रा के मुताबिक रिपोर्ट दर्ज कर तलाश शुरू करा दी गई है।