{"_id":"6a4940b47bf87a92380fa66d","slug":"jhansi-revenue-official-suspended-for-misbehaving-with-a-lawyer-2026-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi: अधिवक्ता के साथ अभद्रता करने पर लेखपाल निलंबित, सोशल मीडिया पर ऑडियाे हुआ था वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi: अधिवक्ता के साथ अभद्रता करने पर लेखपाल निलंबित, सोशल मीडिया पर ऑडियाे हुआ था वायरल
Sat, 04 Jul 2026 10:49 PM IST
दीपक महाजन
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
Published by: दीपक महाजन
Updated Sat, 04 Jul 2026 10:49 PM IST
सार
तहसील के अधिवक्ताओं के विरोध पर उपजिलाधिकारी सुनील कुमार ने तहसीलदार की जांच रिपोर्ट पर लेखपाल को निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन
लेखपाल निलंबित।
विस्तार
गरौठा। ग्राम खड़ौरा में तैनात लेखपाल द्वारा तहसील के अधिवक्ता के साथ की गई अभद्रता महंगी पड़ गई है। तहसील के अधिवक्ताओं के विरोध पर उपजिलाधिकारी सुनील कुमार ने तहसीलदार की जांच रिपोर्ट पर लेखपाल को निलंबित कर दिया है। उन्होंने बताया कि निलंबन अवधि में लेखपाल को रजिस्ट्रार कानूनगो कार्यालय में संबद्ध किया गया है।
गौरतलब है कि विगत दिनों अधिवक्ता सूरज सिंह यादव द्वारा वादकारी के कार्य के लिए लेखपाल के पास गए थे। उस दौरान लेखपाल के न मिलने पर अधिवक्ता ने फोन पर लेखपाल से बात की थी। इसके एक दिन बाद लेखपाल ने अधिवक्ता से दूरभाष पर अभद्रता कर जान से मारने की धमकी दी, जिसका ऑडियाे सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था, जिससे तहसील गरौठा के अधिवक्ताओं ने लेखपाल के प्रति विरोध दर्शाया था। शिकायत के बाद उपजिलाधिकारी ने इसकी जांच तहसीलदार को सौंपी थी। जांच के बाद मामला सही पाए जाने पर तहसीलदार ने इसकी रिपोर्ट उपजिलाधिकारी को सौंपी थी। उपजिलाधिकारी ने रिपोर्ट के आधार पर लेखपाल के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की है।