{"_id":"6a5d87d4ca4fee9fbe09681f","slug":"jhansi-regional-sports-officer-and-coach-at-odds-over-alleged-misconduct-towards-female-wrestlers-2026-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi: क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी और कोच आमने-सामने, कुश्ती की बालिका खिलाड़ियों से अभद्र व्यवहार का मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi: क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी और कोच आमने-सामने, कुश्ती की बालिका खिलाड़ियों से अभद्र व्यवहार का मामला
Mon, 20 Jul 2026 07:58 AM IST
दीपक महाजन
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
Published by: दीपक महाजन
Updated Mon, 20 Jul 2026 07:58 AM IST
सार
कुश्ती की बालिका खिलाड़ियों ने जिम्नास्टिक के सीनियर खिलाड़ियों पर अमर्यादित व्यवहार करने का आरोप लगाया है। इस मामले में क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी ने जिम्नास्टिक कोच को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।
विज्ञापन
मेजर ध्यानचंद स्टेडियम, झांसी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मेजर ध्यानचंद स्पोर्ट्स स्टेडियम की कुश्ती की बालिका खिलाड़ियों ने जिम्नास्टिक के सीनियर खिलाड़ियों पर अमर्यादित व्यवहार करने का आरोप लगाया है। इस पर क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी कर्मवीर सिंह पटेल ने जिम्नास्टिक कोच विष्णु लाल को नोटिस जारी किया। इसके बाद जिम्नास्टिक कोच पर क्रीड़ाधिकारी से अभद्र भाषा में बात करने का आरोप लगा है।
क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी ने बताया कि शनिवार सुबह करीब सात बजे शिकायत मिली कि जिम्नास्टिक के कुछ सीनियर खिलाड़ियों ने कुश्ती की बालिका खिलाड़ियों के साथ अभद्र व्यवहार किया। शिकायत को गंभीर मानते हुए जिम्नास्टिक कोच विष्णु लाल से तत्काल स्पष्टीकरण मांगा। नोटिस में संबंधित खिलाड़ियों का पंजीकरण निरस्त करने की कार्रवाई करने, उनके नाम, पते और मोबाइल नंबर उपलब्ध कराने और पूरे घटनाक्रम की रिपोर्ट देने के निर्देश दिए गए। क्रीड़ाधिकारी का आरोप है कि जब कोच से जवाब मांगा गया तो उन्होंने सहयोग करने के बजाय अभद्र भाषा का प्रयोग किया।
वहीं, जिम्नास्टिक कोच विष्णु लाल ने आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि उन्हें झूठे मामले में फंसाकर यहां से स्थानांतरित कराने की साजिश की जा रही है। उनका कहना है कि घटना के समय वह मौके पर मौजूद ही नहीं थे, फिर भी उनसे स्पष्टीकरण मांगा जा रहा है। इस मामले में उन्होंने चमनगंज चौकी में शिकायती पत्र दिया है। क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी कर्मवीर सिंह पटेल ने कहा कि खेल परिसर में अनुशासनहीनता, बालिका खिलाड़ियों के साथ अभद्र व्यवहार और अधिकारियों के प्रति असम्मानजनक रवैया किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पूरे मामले की जांच कर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।