{"_id":"583498d94f1c1b234113b720","slug":"jhansi-region-and-found-four-female-conductor","type":"story","status":"publish","title_hn":"झांसी रीजन को चार महिला कंडक्टर और मिलीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झांसी रीजन को चार महिला कंडक्टर और मिलीं
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 23 Nov 2016 12:43 AM IST
विज्ञापन
roadways jhansi news
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोडवेज की बसों में अब चार और महिला कंडक्टर यात्रियों की टिकट काटती नजर आएंगी। रोडवेज मुख्यालय ने झांसी परिक्षेत्र में 28 कंडक्टरों की तैनाती की है। इनमें ये चार महिला कंडक्टर भी शामिल हैं।
यूपी रोडवेज में कंडक्टरों की पर्याप्त संख्या के लिए अधीनस्थ चयन सेवा आयोग द्वारा 1690 कंडक्टरों की भर्ती की गई। जिन्हें रोडवेज के क्षेत्र और डिपो आवंटित हो चुके हैं। इसी क्रम में झांसी परिक्षेत्र को भी 28 नए कंडक्टर मिले हैं। इनमें चार महिला कंडक्टर हैं। रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक डीवी सिंह ने बताया कि ये महिला कंडक्टर झांसी डिपो की कानपुर मार्ग या ललितपुर मार्ग पर चलने वाली बसों में ड्यूटी करेंगी। उनके अनुसार दो महिला कंडक्टर पहले से ही रोडवेज की बसों में अपनी सेवाएं दे रही हैं। इस तरह से अब महिला कंडक्टरों की संख्या छह हो जाएगी।
अनुबंधित बसों में निगम के पंप से भरा जा सकेगा ईंधन
उत्तर प्रदेश सड़क परिवहन निगम (रोडवेज) से अनुबंधित बसों में अब उसके पंप से डीजल भरा जा सकेगा। झांसी परिक्षेत्र के हंसारी और उरई डिपो में डीजल पंप हैं। यहां रोडवेज की बसों में डीजल भरा जाता है। रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक डीवी सिंह ने बताया कि पहले अनुबंधित बसों को निगम के पंप से डीजल लेने की अनुमति नहीं थी, जो अब प्रदान कर दी गई है। उनके अनुसार झांसी-कोंच और उरई बांदा मार्ग पर अनुबंधित दो बसें संचालित हैं। उन्होंने बताया कि परिवहन निगम के डीजल पंपों में फ्यूल आटोमेशन सिस्टम लगेगा, जो दो माह के अंदर शुरू हो जाएगा। उनके अनुसार सिस्टम लगने से हेराफेरी नहीं हो सकेगी। इसके अलावा कुछ पंप कंप्यूटरीकृत भी किए जाएंगे।