फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi ranked second in the state in vaccination

टीकाकरण में प्रदेश में दूसरे स्थान पर रहा झांसी

Tue, 28 Sep 2021 01:18 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 28 Sep 2021 01:18 AM IST
विज्ञापन
Jhansi ranked second in the state in vaccination
झांसी। कोरोना टीकाकरण के लिए सोमवार को जिले में महाभियान चलाया गया। टीकाकरण के लिए विभाग द्वारा 101 जगहों पर शिविर लगाए गए थे। शिविर में 255 टीमों को लगाया गया था। अभियान के तहत 54948 लोगों का टीकाकरण किया गया। टीकाकरण अभियान में प्रदेश भर में झांसी दूसरे स्थान पर रहा।
विज्ञापन

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. रविशंकर ने बताया कि प्रदेश सरकार ने जिले का रोजाना टीकाकरण का लक्ष्य 1400 तय किया है। लेकिन महाअभियान में इसे बढ़ाकर 64000 कर दिया गया है। लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए विभाग द्वारा लगातार प्रयास किया जा रहा है। महाअभियान में लगभग पचपन हजार लोगों का टीकाकरण किया गया है। टीकाकरण केंद्रों पर पर्याप्त वैक्सीन और स्टाफ तैनात रहा है। लाभार्थियों को केंद्र तक लाने में आशाओं के साथ ही आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं ने भी सहयोग किया। इस मौके पर विभागीय अधिकारियों द्वारा केंद्रों का दौरा कर जमीनी हकीकत को परखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed