फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: Ranipur's textile industry is shrinking due to lack of facilities.

Jhansi: सुविधाओं के अभाव से दम तोड़ रहा रानीपुर का हथकरघा उद्योग, बुनकरों को नहीं मिल रहा योजनाओं का लाभ

Thu, 13 Nov 2025 12:06 PM IST
दीपक महाजन संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Thu, 13 Nov 2025 12:06 PM IST
सार

देश के कोने-कोने में रानीपुर टेरीकाॅट के नाम से विख्यात कपड़ा उद्योग वर्तमान में तौलिया, बेडशीट एवं गमछा तक सिमट कर रह गया है।

विज्ञापन
Jhansi: Ranipur's textile industry is shrinking due to lack of facilities.
रानीपुर हथकरघा उद्योग - फोटो : संवाद

विस्तार

देश के कोने-कोने में रानीपुर टेरीकाॅट के नाम से विख्यात कपड़ा उद्योग वर्तमान में तौलिया, बेडशीट एवं गमछा तक सिमट कर रह गया है। कपड़ा उद्योग को आगे बढ़ाने में सरकारी सुविधाओं का लाभ बुनकरों का नहीं मिल पा रहा है। जिस कारण यह उद्योग गति नहीं पकड़ सका।
विज्ञापन


बुनकरों के कपड़ा व्यवसाय में जहां सुविधाओं का अभाव रहा है। वहीं सरकार से मिलने वाली योजनाएं वास्तविक बुनकरों तक नहीं पहुंच सकी। गौरतलब है कि पूर्व में कस्बा में बना कपड़ा रानीपुर टेरीकाॅट के नाम से समूचे देश में विख्यात था। उसकी अपनी एक पहचान थी। कपड़ा उद्योग से प्रत्येक बुनकर के समूचे परिवार को काम मिल रहा था। जहां बुनकर हथकरघा पावरलूम आदि चलाते थे तो घर की महिलाएं काड़ीं भरकर तैयार करतीं थीं। कस्बा में कुशल कारीगरों की भी कमी नहीं है मगर सरकारी सुविधाओं बिजली, सस्ता धागा न मिलना, सरकारी सुविधाओं का अभाव, मार्केटिंग, प्रोसेसिंग प्लांट आदि के अभाव में  बुनकर अपने धंधे को गति नहीं दे सका।
विज्ञापन


कस्बा में क्रय, विक्रय केंद्र, प्रोसेसिंग प्लांट, बुनकरों को सस्ती बिजली का अभाव रहा है। जिससे बुनकरों को अपने कपड़े का वास्तविक दाम नहीं मिल सका। कस्बा में कुशल कारीगरों की कमी नहीं है लेकिन उसे सुविधाओं का अभाव रहा। सर्वे कर जो वास्तविक बुनकर है उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ मिले तो कपड़ा उद्योग गति पकड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed