फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: Rain ruins farmers' hard work and costs

झांसी: बारिश ने किसानों की मेहनत और लागत पर फेरा पानी, खेतों में बिछ गई धान की फसल, रबी की बोआई पर भी संकट

Fri, 31 Oct 2025 11:02 AM IST
दीपक महाजन संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Fri, 31 Oct 2025 11:02 AM IST
सार

मौसम की मार ने किसानों की मेहनत और लागत पर पानी फेर दिया है। बारिश से धान की फसल को भारी नुकसान पहुंचा है। मौसम के इस रुख ने किसानों को मुश्किल में डाल दिया है। 

विज्ञापन
Jhansi: Rain ruins farmers' hard work and costs
बारिश से जलमग्न खेत - फोटो : बारिश से जलमग्न खेत

विस्तार

बेमौसम बारिश से धान की फसल को भारी नुकसान पहुंचा है। मौसम के इस रुख ने किसानों को मुश्किल में डाल दिया है। अधिकतर किसानों की धान की फसल पक कर खेतों में खड़ी है। लेकिन, अचानक तेज हवा के साथ बारिश होने की वजह से धान की फसलें खेतों में बिछ गईं हैं। जबकि, कटी हुई फसलें भी खेतों में बिखरकर मिट्टी से लथपथ हो गईं हैं। कुछ किसानों ने धान की हार्वेस्टिंग कराकर फसल इकट्ठा कर ली थी, वह भी भीग गई है। मौसम की मार ने किसानों की मेहनत और लागत पर पानी फेर दिया है।
विज्ञापन


बुंदेलखण्ड किसान यूनियन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष किसान नेता सुरेंद्र सिंह का कहना है कि धान की फसल पूरी तरह नष्ट हो गई है। किसानों ने रबी की फसल  चना, मटर, मसूर की बुआई कर दी है। लगातार पानी से खेत तालाब बन गये हैं। बारिश की वजह से किसानों की मेहनत बर्बाद हो चुकी है। खाद और बीज लागत से आर्थिक नुकसान भी हो गया है। उनके पास करीब 30 बीघा जमीन है। बोआई हो चुकी थी लेकिन पानी से सब खत्म हो चुका है। अब सरकार से मुआवजे की गुजारिश है। 
विज्ञापन


प्रगतिशील किसान धीरेंद्र सिंह सन्यापत ने बताया कि बारिश से धान की फसल पूरी तरह से बर्बाद हो गई है। खेतों में जलभराव होने की वजह से अगली फसल की बोआई पर भी संकट खड़ा हो गया है। पहले से ही आर्थिक तंगी से गुजर रहे किसानों पर बेमौसम बारिश कहर बनकर टूटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसान नेता कंचन राजपूत का कहना है कि बारिश से धान की फसल गिर गई है। मूंगफली की फसल भी बर्बाद हो चुकी है। दैविक आपदा से किसान बुरी तरह टूट चुका है। सरकार से गुजारिश है कि उन लोगों की दुर्दशा की ओर ध्यान दे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed