फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi railway station name change veerangana laxmibai name

रानी के नाम पर स्टेशन का नाम रखे जाने के समर्थन में आए जनप्रतिनिधि

Sat, 20 Mar 2021 01:28 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 20 Mar 2021 01:28 AM IST
विज्ञापन
Jhansi railway station name change veerangana laxmibai name
झांसी। झांसी रेलवे स्टेशन का नाम वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई के नाम पर करने की तैयारी है। इसके लिए केंद्रीय गृह विभाग द्वारा लगातार प्रदेश सरकार से पत्राचार किया जा रहा है। इस मसले पर स्थानीय जनप्रतिनिधि भी एक राय हो चले हैं। उनका कहना है कि झांसी की पहली पहचान रानी के नाम से है। स्टेशन का नाम रानी के नाम पर रखे जाना हर झांसी वाले और महिला शक्ति के लिए गौरव की बात होगी। उनका कहना है कि शासन स्तर पर वे इसकी पैरवी में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।
विज्ञापन

सितंबर 2019 में रेल महाप्रबंधक की अध्यक्षता में सांसदों की बैठक हुई थी, जिसमें झांसी रेलवे स्टेशन का नाम रानी लक्ष्मीबाई के नाम पर किए जाने का सुझाव आया था। इस पर एक सुर में बैठक में मौजूद सभी सांसदों ने सहमति जता दी थी। इसके बाद ये प्रस्ताव रेलवे बोर्ड भेज दिया गया था। इसके बाद केंद्र सरकार भी सक्रिय हो गई थी। झांसी रेलवे स्टेशन का नाम बदलने के लिए केंद्र सरकार की ओर से प्रदेश सरकार को 13 अगस्त 2020 को पहला पत्र भेजा गया था और इसके बाद एक अक्तूबर 2020 को एक और पत्र जारी किया गया। इस पत्र के जरिये प्रदेश सरकार से जल्द से जल्द राय मांगी गई है। इस मसले पर सभी स्थानीय जनप्रतिनिधि एक मंच पर आ गए हैं। उनका कहना है कि झांसी रेलवे स्टेशन का नाम रानी के नाम पर रखे जाने की शासन में पुरजोर वकालत करेंगे।
विज्ञापन

रानी लक्ष्मीबाई ने अपने पराक्रम और बलिदान के जरिये झांसी का नाम विश्व पटल पर पहुंचाने का काम किया था। सभी को रानी पर गर्व है। झांसी स्टेशन का नाम रानी के नाम पर किए जाने से झांसी का गौरव और बढ़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- रामतीर्थ सिंघल, महापौर
वीरांगना महारानी लक्ष्मीबाई पूरी दुनिया में नारी गौरव का प्रतीक है। रानी के नाम पर झांसी रेलवे स्टेशन का नाम रखकर महिलाओं को सम्मान देने का काम किया जाएगा। शासन में इसकी पुरजोर पैरवी की जाएगी।
- रवि शर्मा, सदर विधायक
झांसी की पहली पहचान वीरांगना महारानी लक्ष्मीबाई के नाम से ही है। झांसी रेलवे स्टेशन का नाम रानी के नाम पर रखे जाने से झांसी का गौरव बढ़ेगा। शासन की ओर से केंद्र को इसका प्रस्ताव जल्द भिजवाया जाएगा।

- राजीव सिंह पारीछा, बबीना विधायक
अंग्रेजों के खिलाफ क्रांति का सूत्रपात रानी लक्ष्मीबाई ने झांसी की धरती से किया था। झांसी के कण-कण में रानी बसती हैं। रेलवे स्टेशन का नाम रानी के नाम रखना अच्छा प्रस्ताव है। शासन में इसका समर्थन किया जाएगा।
- जवाहर लाल राजपूत, गरौठा विधायक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed