{"_id":"633dd667bc51437646663c8f","slug":"jhansi-puney-express-train-cancil-jhansi-news-jhs2302762155","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indian Railways: झांसी-पुणे एक्सप्रेस रही निरस्त, बदले रास्ते से चलेंगी पांच गाड़ियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indian Railways: झांसी-पुणे एक्सप्रेस रही निरस्त, बदले रास्ते से चलेंगी पांच गाड़ियां
Thu, 06 Oct 2022 12:39 AM IST
झांसी ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
Published by: झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 06 Oct 2022 12:39 AM IST
सार
त्योहार पर इस स्पेशल ट्रेन के निरस्त होने से यात्रियों को काफी परेशानी हुई। इसी तरह पुणे-झांसी स्पेशल एक्सप्रेस (01921) बृहस्पतिवार को भी निरस्त रहेगी। इनके अलावा पांच सवारी गाड़ियों को विभिन्न तिथियों में बदले रास्ते से आगे बढ़ाया जाएगा।
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दौंड-मनमाड रेल खंड के बीच दोहरीकरण कार्य का असर बुधवार को झांसी रेल मंडल से संचालित होने वाली ट्रेनों पर भी पड़ने लगा है। इसके चलते बुधवार को झांसी-पुणे स्पेशल ट्रेन (01922) को निरस्त करना पड़ा।
त्योहार पर इस स्पेशल ट्रेन के निरस्त होने से यात्रियों को काफी परेशानी हुई। इसी तरह पुणे-झांसी स्पेशल एक्सप्रेस (01921) बृहस्पतिवार को भी निरस्त रहेगी। इनके अलावा पांच सवारी गाड़ियों को विभिन्न तिथियों में बदले रास्ते से आगे बढ़ाया जाएगा।
दौंड-मनमाड के बीच दोहरीकरण एवं सोलापुर मंडल के श्रीगोंडा रोड स्टेशन पर नॉन इंटरलॉकिंग का काम जारी है। इनके इस पूरे सेक्शन पर अस्थाई ब्लॉक लिया गया है। इससे झांसी-पुणे अप गाड़ी बुधवार को निरस्त रही। डाउन ट्रेन भी निरस्त कर दी गई।
विज्ञापन
इससे पुणे एवं महाराष्ट्र को जाने वाले यात्रियों को काफी परेशानी उठानी पड़ी। इसी तरह पुणे-झांसी एक्सप्रेस बृहस्पतिवार को निरस्त रहेगी। यह ट्रेन 13 अक्तूबर को भी निरस्त की गई है। इनके अलावा बृहस्पतिवार को गोरखपुर-पुणे एक्सप्रेस (15029) बदले रास्ते से आगे बढ़ाई जाएगी। जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह के मुताबिक पुणे-लखनऊ एक्सप्रेस (12103) 11 अक्तूबर, कोल्हापुर-हजरत निजामुद्दीन एक्सप्रेस (212147) 11 अक्तूबर, पुणे-बनारस एक्सप्रेस (221310) 10 अक्तूबर, पुणे-गोरखपुर एक्सप्रेस (15030) 15 अक्तूबर से बदले मार्ग में चलेगी।