फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: Police unravel the mystery behind the boy's murder; uncle and aunt questioned for 24 hours.

Jhansi: बालक की हत्या के कारण की गुत्थी में उलझी पुलिस, ताऊ-ताई से 24 घंटे पूछताछ के बाद भी साफ नहीं हुई वजह

Wed, 29 Oct 2025 05:49 AM IST
दीपक महाजन अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Wed, 29 Oct 2025 05:49 AM IST
सार

सोमवार को थाना बबीना के पूरा गांव निवासी रंजीत के पुत्र साहिल की धारदार हथियार से गला रेतकर नृशंस हत्या कर दी गई थी। एसएसपी बीबी जीटीएस मूर्ति का कहना है जल्दबाजी न करके सभी पहलु तलाशे जा रहे हैं। छानबीन के बाद साक्ष्य के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Jhansi: Police unravel the mystery behind the boy's murder; uncle and aunt questioned for 24 hours.
पुलिस - फोटो : प्रतीकात्मक

विस्तार

बबीना के पूरा गांव निवासी रंजीत यादव के इकलौते पुत्र साहिल की हत्या के आरोप में पुलिस उसके ताऊ अवतार, ताई मंजू देवी को हिरासत में लेकर पूछताछ में जुटी है लेकिन, 24 घंटे बाद भी हत्या का मोटिव साफ नहीं हुआ। इसके चलते उन दोनों को मंगलवार को जेल न भेजकर पुलिस उनसे पूछताछ में जुटी रही। लंबी पूछताछ के बाद भी हत्या की वजह साफ नहीं हुई। इस वजह से भी पुलिस उन दोनों को जेल भेजने से अभी हिचक रही है।
विज्ञापन


सोमवार को थाना बबीना के पूरा गांव निवासी रंजीत के पुत्र साहिल की धारदार हथियार से गला रेतकर नृशंस हत्या कर दी गई थी। शाम करीब पांच बजे साहिल का शव घर से दो सौ मीटर दूर बने भूसा घर से बरामद हुआ। उसकी हत्या के बाद से पिता रंजित अपने भाई एवं भाभी पर हत्या का आरोप लगा रहा है। पुलिस को दोनों ही आरोपी घर पर मिल गए। उनको हिरासत में लेकर थाने आई। यहां कल से ही उनसे पूछताछ हो रही है। छानबीन के दौरान पुलिस को कई अन्य अहम बात भी मालूम चली। अब पुलिस उनको क्रास चेक कर रही है। पुलिस बच्चे के अंतिम संस्कार का भी इंतजार कर रही थी। अंतिम संस्कार न होने से उसके परिजनों से पूछताछ नहीं हो पा रही थी। मंगलवार को अंतिम संस्कार के बाद पुलिस अब उनसे भी पूछताछ करेगी। पुलिस को कई दूसरे पहलुओं के भी उजागर होने की आशंका है लेकिन, पुलिस अफसर अभी कुछ भी साफ कहने से बच रहे हैं। एसएसपी बीबी जीटीएस मूर्ति का कहना है जल्दबाजी न करके सभी पहलु तलाशे जा रहे हैं। छानबीन के बाद साक्ष्य के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed