{"_id":"69aa601c7c9d2a7d9a03e057","slug":"jhansi-police-stations-will-be-monitored-strictly-there-will-be-five-cameras-instead-of-three-2026-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi: थानों की निगरानी होगी सख्त, तीन की जगह कैमरे होंगे पांच, रेंज को मिला 1.22 करोड़ रुपये का बजट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi: थानों की निगरानी होगी सख्त, तीन की जगह कैमरे होंगे पांच, रेंज को मिला 1.22 करोड़ रुपये का बजट
Fri, 06 Mar 2026 10:33 AM IST
दीपक महाजन
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
Published by: दीपक महाजन
Updated Fri, 06 Mar 2026 10:33 AM IST
सार
पुलिस थानों की कार्यप्रणाली को अधिक पारदर्शी और जवाबदेह बनाने के उद्देश्य से यह निर्णय लिया गया है। पहले चरण में थानों के प्रवेश-द्वार, निकास, लॉकअप और परिसर में तीन-तीन सीसीटीवी कैमरे लगाए गए थे।
विज्ञापन
कैमरा।
- फोटो : डेमो पिक।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रेंज के तीनों जनपदों झांसी, जालौन और ललितपुर के प्रत्येक थाने में दो-दो अतिरिक्त सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। शासन की ओर से इसके लिए 1.22 करोड़ रुपये का बजट जारी कर दिया गया है। वर्तमान में प्रत्येक थाने में तीन कैमरे लगे हैं, जिन्हें बढ़ाकर अब पांच किया जाएगा।
पुलिस थानों की कार्यप्रणाली को अधिक पारदर्शी और जवाबदेह बनाने के उद्देश्य से यह निर्णय लिया गया है। पहले चरण में थानों के प्रवेश-द्वार, निकास, लॉकअप और परिसर में तीन-तीन सीसीटीवी कैमरे लगाए गए थे। निगरानी के लिए कंट्रोल रूम की व्यवस्था की गई है, जहां से अफसर थानों की गतिविधियों पर नजर रखते हैं और फुटेज का डेटा सुरक्षित रखा जाता है। हालांकि कई स्थानों पर पर्याप्त कवरेज नहीं हो पा रहा था। अब अतिरिक्त बजट मिलने के बाद सभी थानों में दो और कैमरे लगाए जाएंगे, जिससे निगरानी व्यवस्था और सुदृढ़ होगी। ये दोनों कैमरे उपनिरीक्षक कार्यालय और गैलरी में लगाए जाएंगे। आईजी ने तत्काल प्रभाव से सभी थानों में अतिरिक्त सीसीटीवी कैमरे लगाने के आदेश जारी कर दिया है।