{"_id":"6a22f3e99c2d30478806b8c9","slug":"jhansi-police-recruitment-exam-will-be-held-at-eight-to-28-centres-68544-candidates-will-appear-2026-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi: आठ से 28 केंद्रों पर होगी पुलिस भर्ती परीक्षा, 68544 परीक्षार्थी होंगे शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi: आठ से 28 केंद्रों पर होगी पुलिस भर्ती परीक्षा, 68544 परीक्षार्थी होंगे शामिल
Fri, 05 Jun 2026 09:37 PM IST
दीपक महाजन
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
Published by: दीपक महाजन
Updated Fri, 05 Jun 2026 09:37 PM IST
सार
यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा आठ, नौ व 10 जून को 28 परीक्षा केंद्रों पर होंगी। हर परीक्षा केंद्र पर चिकित्सा सुविधा रहेगी ताकि तबियत बिगड़ने पर तुरंत उपचार दिया जा सके।
विज्ञापन
परीक्षा को लेकर बैठक में दिशा-निर्देश देते डीएम व एसएसपी।
- फोटो : विभाग
विस्तार
उप्र. पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की परीक्षा आठ, नौ व 10 जून को 28 परीक्षा केंद्रों पर होंगी। दो पारी में होने वाली परीक्षा में तीनों दिन 68544 परीक्षार्थी शामिल होंगे। हर परीक्षा केंद्र पर चिकित्सा सुविधा रहेगी ताकि तबियत बिगड़ने पर तुरंत उपचार दिया जा सके।
यह निर्देश शुक्रवार को डीएम गौरांग राठी और एसएसपी बीबीजीटीएस मूर्ति ने संयुक्त रूप से अधीनस्थों के साथ बैठक करते हुए दिए। डीएम ने बताया प्रथम पाली की परीक्षा सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तथा द्वितीय पाली में दोपहर तीन से शाम पांच बजे तक होगी। प्रथम पाली के अभ्यर्थियों को सुबह आठ से 09:30 बजे तक तथा द्वितीय पारी में दोपहर एक से 02:30 बजे तक पहुंचना होगा।इसके बाद परीक्षा केंद्र पर किसी को भी प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा। प्रत्येक पाली में 11424 में परीक्षार्थी शामिल होंगे। फ्रिस्किगं के बाद बायोमैट्रिक हाजिरी शेड में कराई जाए ताकि परीक्षार्थी को गर्मी से बचाया जा सके। परीक्षार्थियों की जांच के दौरान उनके सामानों को रखवाने के लिए क्लॉक रूम तैयार किए जाए। रेलवे स्टेशन व बस स्टैंड पर किसी भी दशा में ओवर चार्ज नहीं होना चाहिए। परीक्षा केंद्रों पर मेडिकल किट के साथ एम्बुलेंस उपलब्धता रहेंगी। नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर डॉक्टर तैनात रहेगा ताकि जरूरत पर डॉक्टर की सेवा ली जा सके। डीएम ने सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टेटिक मजिस्ट्रेट, केंद्र व्यवस्थापकों से स्पष्ट कहा परीक्षा बेहद संवेदनशील है, इसलिए सख्त मॉनिटरिंग के साथ हो रही है। कक्ष निरीक्षक सावधानी पूर्वक जांच करके ही परीक्षार्थी को प्रवेश करने दें। इस दौरान एसपी सिटी प्रीति सिंह, सीओ ट्रैफिक रामवीर सिंह, डीआईओएस रति वर्मा आदि मौजूद रहे।
ये सामान रहेंगे वर्जित
एडीएम प्रशासन शिवप्रताप शुक्ल ने बताया परीक्षा केंद्रों पर पाठ्य सामग्री, कागज के टुकड़े, पेंसिल बॉक्स, प्लास्टिक पाउच, क्रेडिट-डेबिट कार्ड, स्केल, कॉपी, पेन ड्राइव, इरेजर, इलेक्ट्रानिक गैजेट, किसी प्रकार की घड़ी, ब्लूटूथ डिवाइस, इयरफोन, माइक्रो फोन, हेल्थ बैंड, पर्स, काला चश्मा, हैंड बैग, टोपी, खुला या पैक खाना आदि वर्जित है। यह सामान परीक्षा केंद्र के मुख्य द्वार के अंदर ले जाने नहीं दिया जाएगा। परीक्षा कक्ष में पेन, प्रवेश पत्र व मूल पहचान पत्र ले जाने की इजाजत होगी।
विज्ञापन
परीक्षा को लेकर जानकारी देते एसएसपी...

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन