फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: Police couple accused of assault and fraud, victim filed a complaint

Jhansi: सिपाही दंपती पर मारपीट व ठगी का आरोप, पीड़ित ने दी तहरीर

Sat, 23 Aug 2025 06:00 PM IST
दीपक महाजन अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Sat, 23 Aug 2025 06:00 PM IST
सार

कुछ दिन पहले पीड़ित ने एसएसपी से सिपाही की शिकायत की थी। जिसकी जांच चल रही है। इसके बाद आरोप है कि सिपाही ने अपनी पत्नी के साथ मिलकर उसकी पिटाई कर दी।

विज्ञापन
Jhansi: Police couple accused of assault and fraud, victim filed a complaint
थाना नवाबाद - फोटो : संवाद

विस्तार

कोतवाली के सैंयर गेट फूटा चोपड़ा के पास रहने वाले अरबाज ने पुलिस विभाग में कार्यरत सिपाही दंपती पर मारपीट एवं ठगी का आरोप लगाया है। पीड़ित अरबाज ने शिकायती पत्र के जरिए बताया कि करीब दो साल पहले उसकी मुलाकात झांसी में तैनात एक सिपाही से हुई थी। उसने ट्रांसपोर्ट के काम में उसे पैसा दिलाने की बात कही थी। उसकी बातों में आकर छह गाड़ियां उसके कहने पर हरदोई भेज दी।
विज्ञापन


कुछ महीने तक पैसा दिया गया लेकिन, आरोपी सिपाही ने उसकी गाड़ियों को वहां गिरवी रख दिया। पैसा देना भी बंद कर दिया। जब उसने शिकायत की तब आरोपी उसे पुलिस की धौंस देने लगा। उसने कुछ दिनों पहले एसएसपी से मिलकर शिकायत की थी। इसकी जांच चल रही है। शुक्रवार को आरोपी ने अपनी सिपाही पत्नी के पर घेरकर जमकर पीटा। उसने नवाबाद थाने में पहुंचकर तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed