{"_id":"68bb923c2a0da127430e29f9","slug":"jhansi-police-chased-and-caught-the-car-driver-who-was-running-away-at-a-speed-of-150-after-hitting-someone-2025-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi: टक्कर मारकर भाग रहे तेज रफ्तार कार सवार को पुलिस ने पीछा कर दबोचा, 40 हजार जुर्माने के साथ गाड़ी सीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi: टक्कर मारकर भाग रहे तेज रफ्तार कार सवार को पुलिस ने पीछा कर दबोचा, 40 हजार जुर्माने के साथ गाड़ी सीज
Sat, 06 Sep 2025 07:15 AM IST
दीपक महाजन
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
Published by: दीपक महाजन
Updated Sat, 06 Sep 2025 07:15 AM IST
सार
कार चालक पुलिस के सामने से कार दौड़ते हुए निकला। यह देख थानाध्यक्ष ने पुलिस टीम के साथ कार का पीछा किया।
विज्ञापन
थाना सदर बाजार
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सदर बाजार इलाके में एक कार सवार ने सड़क पर करीब डेढ़ सौ की स्पीड से कार दौड़ा दी। रफ्तार से भाग रही कार से वहां पर अफरा तफरी मच गई। कार ने बाइक में भी टक्कर मार दी। मौके पर गश्त कर रही पुलिस ने उसका पीछा करते हुए बमुश्किल पकड़ा पाया।
सदर बाजार के भीड़ भरे इलाके में बृहस्पतिवार रात करीब आठ तेज रफ्तार स्कार्पियो चालक ने भगदड़ मचा दी। करीब डेढ़ सौ किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से सड़क पर कार भगाने लगा। बेकाबू कार से वहां मौजूद लोगों में भगदड़ मच गई। तीन बाइक सवारों को उसने टक्कर मारी। टक्कर लगने से बाइक सवार घायल हो गए जबकि पैदल चल रहीं कुछ महिलाएं उसकी चपेट में आने से बाल-बाल बचीं। सदर बाजार थानाध्यक्ष प्रकाश सिंह पुलिस फोर्स के साथ पैदल गश्त कर रहे थे। कार चालक पुलिस के सामने से कार दौड़ते हुए निकला। यह देख थानाध्यक्ष ने पुलिस टीम के साथ कार का पीछा किया।
कार चालक सदर बाजार कैंट के रास्ते से तालपुरा के आगे निकल गया। यहां पुलिस ने उसे किसी तरह रोका। कार में दो युवक सवार थे। पूछताछ में एक युवक ने अपना नाम साहिल निवासी लाल कुर्ती बताया। उसके पिता कारोबारी हैं। पुलिस कार को थाने ले आईं। यहां उसके बचाव में कई कारोबारी आ गए। तब तक पुलिस ने कार सीज करके चालीस हजार रुपये का जुर्माना ठोंक दिया था।