{"_id":"6306235bf0cf7d4264532321","slug":"jhansi-police-arrests-cow-smuggler-after-the-encounter-in-raksa-area","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi: एनकाउंटर के बाद पुलिस ने गोवंश तस्कर को पकड़ा, मांस को बांग्लादेश भेजने वाले गिरोह से जुड़े हैं तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi: एनकाउंटर के बाद पुलिस ने गोवंश तस्कर को पकड़ा, मांस को बांग्लादेश भेजने वाले गिरोह से जुड़े हैं तार
Wed, 24 Aug 2022 06:40 PM IST
अनुराग सक्सेना
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी।
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी।
Published by: अनुराग सक्सेना
Updated Wed, 24 Aug 2022 06:40 PM IST
सार
पुलिस ने बताया कि 15 जून को सिजवाहा में एक कंटेनर पकड़ा गया था, जिसमें 47 गोवंशों को ठूंस-ठूंसकर भरा गया था। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था जबकि फारुख वांछित चल रहा था। वह अपने वकील से मिलने अपने साथी के साथ झांसी आया हुआ था।
विज्ञापन
गाय तस्करी
- फोटो : Reuters
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रक्सा थाना पुलिस ने 25 हजार के इनामी मथुरा के फरह कस्बे के निवासी फारुख को एनकाउंटर में गिरफ्तार किया। वह गोवंश तस्करी के मामले में दो महीने से वांछित चल रहा था।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि 15 जून को सिजवाहा में एक कंटेनर पकड़ा गया था, जिसमें 47 गोवंशों को ठूंस-ठूंसकर भरा गया था। इस मामले में पुलिस ने सहारनपुर निवासी वाजिद और कलीम को गिरफ्तार कर लिया था जबकि फारुख वांछित चल रहा था। वह अपने वकील से मिलने अपने साथी के साथ झांसी आया हुआ था। दोनों बाइक से लौट रहे थे तभी पुलिस से मुठभेड़ हो गई। पुलिस की गोली फारुख के पैर में लगी, जबकि उसका साथी भाग निकला।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि पकड़े गए गोवंश तस्कर के तार मांस की तस्करी कर बांग्लादेश भेजने वाले गिरोह से जुड़े हुए हैं। वह गोवंश को अलग-अलग जगह से इकट्ठा कर कोलकाता व मध्य प्रदेश के सिवनी जिले में ले जाते थे। यहां से गोकशी के बाद मांस को तस्करी कर बांग्लादेश भेजा जाता था।
विज्ञापन