फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: Players from Dadda's city are flying the flag in the country and abroad

Jhansi: दद्दा की नगरी के खिलाड़ी देश-विदेश में लहरा रहे परचम, विरासत को आगे बढ़ा रहे यह प्रतिभावान

Fri, 29 Aug 2025 02:01 PM IST
दीपक महाजन अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Fri, 29 Aug 2025 02:01 PM IST
सार

दद्दा की विरासत को बनाए रखते हुए झांसी की धरती ने कई अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी दिए हैं।

विज्ञापन
Jhansi: Players from Dadda's city are flying the flag in the country and abroad
मेजर ध्यानचंद की मूर्ति - फोटो : Adobe

विस्तार

जिले को महारानी लक्ष्मीबाई और हॉकी के जादूगर दद्दा मेजर ध्यानचंद की नगरी के रूप में पूरे विश्व में जाना जाता है। 29 अगस्त को मेजर ध्यानचंद की जयंती को राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में मनाया जाता है। उनकी इस विरासत को बनाए रखते हुए झांसी की धरती ने कई अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी दिए हैं, इनमें मेजर ध्यानचंद के पुत्र ओलंपियन व अर्जुन अवार्डी अशोक ध्यानचंद, अब्दुल अजीज, सुबोध खांडेकर, जमशेर खान, नेहा सिंह, तुषार खांडेकर शामिल हैं, जिन्होंने देश का नाम रोशन किया है।
विज्ञापन


एशिया कप अंडर-18 में जीता स्वर्ण पदक

नई बस्ती आशिक चौराहा निवासी सौरभ आनंद कुशवाहा ने 2016 में बांग्लादेश में एशिया कप अंडर-18 में भारतीय हॉकी टीम में प्रतिभाग किया, जिसमें भारत ने स्वर्ण पदक जीता। 2016 में मणिपुर में आयोजित छठवीं सब जूनियर राष्ट्रीय हॉकी प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। 2017 में बंगलुरु और भोपाल में आयोजित सातवीं सब-जूनियर राष्ट्रीय हॉकी प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश की ओर से प्रतिभाग किया। 2018 में सैफई में आयोजित आठवीं सब-जूनियर राष्ट्रीय- हॉकी प्रतियोगिता में प्रदेश की टीम से खेले। इसमें प्रदेश की टीम ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।इसके अलावा लखनऊ में खेलो इंडिया यूथ गेम्स, बंगलुरू में फाइव ए साइड सीनियर राष्ट्रीय हॉकी प्रतियोगिता व भोपाल में आठवीं जूनियर राष्ट्रीय हॉकी प्रतियोगिता में प्रदेश की टीम में प्रतिभाग किया। 2019 में रायपुर में नौवीं सब-जूनियर राष्ट्रीय हॉकी प्रतियोगिता, औरंगाबाद में नौवीं जूनियर हॉकी प्रतियोगिता व पुणे में खेलो इंडिया मूथ गेम्स प्रतियोगिताओं में भी प्रदेश से खेले। इसमें प्रदेश ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। 2020 में झांसी में दसवीं सीनियर राष्ट्रीय हॉकी प्रतियोगिता में एयर इंडिया की ओर से खेलकर द्वितीय स्थान प्राप्त किया। 2020 में ओडिशा में खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2021 में तमिलनाडु में 11वीं जूनियर राष्ट्रीय हॉकी प्रतियोगिता में भी जीते। 2022 में तमिलनाडु में 12वीं नियर राष्ट्रीय हॉकी प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त 2023 में ओडिशा में भारत और कोरिया के मध्य खेली गई टेस्ट सारीज में भारत की टीम में प्रतिभाग किया, जिसमें भारत विजयी रहा। वर्तमान में बंगलुरू में जूनियर इंडिया कैंप में प्रतिभाग कर रहे हैं।
विज्ञापन



लंबी कूद में राष्ट्रीय रिकार्ड 

एथलीट शैली सिंह अंडर- 18 आयु वर्ग में सबसे लंबी कूद में राष्ट्रीय रिकार्ड दर्ज किया। नैरोबी में अंडर-20 बर्ल्ड एथलेटिक्स में चैंपियनशिप में रजत प्रदक, बैंकाक एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप में रजत पदक हासिल किया। ओडिशा के भुवनेश्वर में वर्ल्ड एथलेटिक्स कॉन्टीनेंटल दूर ब्रांज प्रतियोगिता में लंबी कूद में स्वर्ण पदक जीता।
विज्ञापन
विज्ञापन


ज्योति ने जूनियर एशिया कप में जीता गोल्ड मेडल 

सीपरी बाजार मसीहागंज निवासी ज्योति सिंह भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम की कप्तानी में मस्कट में जूनियर एशिया कप हासिल कर गोल्ड मेडल जीता। उन्होंने आयरलैंड में फाइव नेशन हॉकी टूनर्मिट डबलिन में सिल्वर मेडल प्राप्त किया। ज्योति सिंह यूरोप दौरे के लिए 24 सदस्यीय भारतीय महिला सीनियर हॉकी टीम में चयनित हुई। जूनियर महिला हॉकी टीम ने जूनियर एशिया कप में स्वर्ण पदक जीता।

विश्व पुलिस मुक्केबाजी में लहराया परचम

ओरछा मेट निवासी वर्तमान में भिलाई में केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल में सहायक उपनिरीक्षक के पद पर तैनात हैं। 2015 में सर्वप्रथम उनका चयन लखनऊ वॉलीबाल हॉस्टल लखनऊ में हुआ। लखनऊ हॉस्टल छोड़कर उन्होंने मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में प्रशिक्षक रशीद उर्फ शेरू के नेतृत्व में मुक्केबाजी को अभ्यास किया। 2021-22 में खेल कोटे से केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल में चयन हुआ। वर्तमान में अमेरिका में आयोजित विश्व पुलिस मुक्केबाजी गेम्स में इमरोज ने स्वर्ण पदक प्राप्त कर भारत का परचम लहराया।


शिवम ने लगातार जीते गोल्ड मेडल

नई बस्ती निवासी हॉकी खिलाड़ी शिवम आनंद 2016 गंग्लादेश में अंडर-18 में स्वर्ण पदक, 2018 यूथ ओलंपिक में स्वर्ण पदक, अर्जेंटीना यूथ ओलंपिक में रजत पदक, 2019 स्पेन के मेड्रिड 8वीं नेशन इन्वीटेशनल हॉकी टूर्नामेंट प्रतिभाग किया। 2019 को इंडिया जूनियर राष्ट्रीय चैंपियनशिप में रजत पदक, 2022 हॉकी इंडिया सीनियर राष्ट्रीय चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक, 2022 नेशनल गेम्स गुजरात में रजत पदक व 2023 नेशनल गेम्स गोवा में कांस्य पदक जीता। 2025 नेशनल गेम्स हरिद्वार में सिल्वर मेडल व 2025 हॉकी इंडिया सीनियर राष्ट्रीय हॉकी प्रतियोगिता झांसी में कांस्य पदक जीता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed