फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   BU: First PhD declared fake...then corrected, major lapse in verification of former Vice Chancellor's degree

बीयू: पहले पीएचडी को बताया फर्जी...फिर बताया सही, पूर्व कुलपति की उपाधि के सत्यापन में सामने आई बड़ी चूक

Sun, 05 Oct 2025 10:20 AM IST
दीपक महाजन अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Sun, 05 Oct 2025 10:20 AM IST
सार

जांच के दौरान पता चला कि पूर्व कुलपति की पीएचडी की उपाधि सही है। इसके बाद बीयू ने आवेदक को फिर से सत्यापन रिपोर्ट भेजी। बताया गया कि बीयू ने जो पहली गलत रिपोर्ट भेजी थी, उससे पूर्व वीसी को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन
BU: First PhD declared fake...then corrected, major lapse in verification of former Vice Chancellor's degree
बीयू, झांसी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बुंदेलखंड विश्वविद्यालय में पूर्व कुलपति की पीएचडी की उपाधि के सत्यापन में चूक सामने आई है। बीयू को इस मामले में दो बार रिपोर्ट भेजनी पड़ी। पहली रिपोर्ट में जहां उनकी उपाधि को बीयू ने फर्जी बताया तो दूसरी में सही होने की जानकारी दी। इससे बीयू की सत्यापन व्यवस्था सवालों के घेरे में आ गई है। गुजरात के एक विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति विजय कुमार श्रीवास्तव की पीएचडी डिग्री के संबंध में एक व्यक्ति ने बीयू से जानकारी मांगी थी।
विज्ञापन


डिग्री फर्जी बताने पर छिड़ा विवाद

बताया गया कि दो सितंबर को बीयू की ओर से भेजी गई सत्यापन रिपोर्ट में उनकी डिग्री को फर्जी बता दिया गया था। इस पर काफी विवाद छिड़ गया था। मामला बीयू के आला अधिकारियों तक पहुंच गया। बताया गया कि पूर्व वीसी ने पीएचडी से संबंधित दस्तावेज भी बीयू प्रशासन को उपलब्ध कराए। इस पर कुलपति ने पूरे मामले में रिपोर्ट मांग ली।
विज्ञापन


पूर्व कुलपति रहे परेशान

जांच के दौरान पता चला कि पूर्व कुलपति की पीएचडी की उपाधि सही है। इसके बाद बीयू ने आवेदक को फिर से सत्यापन रिपोर्ट भेजी। इसमें लिखा कि पूर्व वीसी की डिग्री सही है। बताया गया कि बीयू ने जो पहली गलत रिपोर्ट भेजी थी, उससे पूर्व वीसी को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। पूर्व कुलपति की शिकायत पर उनकी उपाधि को फर्जी बताने वाले गुजरात के एक शिक्षक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी शुरू हो गई है। ऐसे में बीयू ने हाल ही में फिर सूचना भेजी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीयू परीक्षा नियंत्रक राज बहादुर का कहना है कि बीयू के दस्तावेजों में पूर्व वीसी का नाम विजय कुमार लिखा है। हालांकि, उनके पिता के नाम में सरनेम श्रीवास्तव लिखा है। जब फिर से जांच की गई तो उनकी पीएचडी उपाधि सही मिली। इसकी रिपोर्ट आवेदक को भेज दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed