फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: PhD course work exam...five question papers will be solved in two shifts

Jhansi: पीएचडी कोर्स वर्क परीक्षा...दो पारी में हल करेंगे पांच प्रश्नपत्र, 520 विद्यार्थी होंगे शामिल

Wed, 15 Oct 2025 11:25 AM IST
दीपक महाजन अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Wed, 15 Oct 2025 11:25 AM IST
सार

पीएचडी कोर्स वर्क की परीक्षाएं विवि 26 अक्तूबर से परीक्षा भवन में कराएगा। पीएचडी कोर्स वर्क का समय पूरा करने वाले 520 विद्यार्थी शामिल होंगे।

विज्ञापन
Jhansi: PhD course work exam...five question papers will be solved in two shifts
बीयू, झांसी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बुंदेलखंड विश्वविद्यालय ने पीएचडी कोर्स वर्क 2024-25 की परीक्षा का पूरा प्रारूप बदल दिया है। खास बात यह कि दो पारियों में होने वाली डेढ़-डेढ़ घंटे की परीक्षा में पांच प्रश्न-पत्र होंगे। सभी प्रश्न बहुविकल्पीय होंगे। यह जानकारी एकेडमिक डायरेक्टर प्रो. एसपी सिंह ने दी।
विज्ञापन


पीएचडी कोर्स वर्क की परीक्षाएं विवि 26 अक्तूबर से परीक्षा भवन में कराएगा। पीएचडी कोर्स वर्क का समय पूरा करने वाले 520 विद्यार्थी शामिल होंगे। परीक्षा में उत्तीर्ण होने के बाद गाइड नियुक्त होगा और फिर पीएचडी शुरू होगी। निदेशक प्रो. एसपी सिंह ने बताया कि अभी तक पीएचडी कोर्स वर्क की परीक्षा में सिर्फ दो ही पेपर होते थे, मगर इस बार ऐसा नहीं होगा। दोनों पारियों की परीक्षा में पांच पेपर होंगे। पहली पारी सुबह 11.:30 बजे से दोपहर एक बजे तक होगी, इसमें तीन पेपर शोध के विषय को लेकर होंगे। प्रत्येक पेपर में 30-30 बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे। दूसरी पारी की परीक्षा दोपहर तीन से शाम चाढ़े चार बजे तक होगी। चौथा प्रश्न-पत्र रिसर्च मेथडोलॉजी का होगा और 25 प्रश्नों के जवाब देने होंगे। पांचवां प्रश्न-पत्र आईसीटी, रिसोर्स एंड लाइब्रेरी से संबंधित होगा, जिसमें 50 प्रश्न होंगे। उन्होंने बताया कि इस परीक्षा में उत्तीर्ण होने के लिए कम से कम 55 फीसदी अंक लाना अनिवार्य है। कुछ परीक्षार्थियों ने बीयू प्रशासन को प्रार्थना पत्र देकर दीपोत्सव और फिर छठ पूजा के चलते परीक्षा नवंबर के पहले सप्ताह में कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed