फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi people told clean story

स्वच्छता सर्वेक्षण 2021: झांसी वाले बताएंगे सफाई की कहानी

Fri, 10 Jul 2020 01:48 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jul 2020 01:48 AM IST
विज्ञापन
Jhansi people told clean story
झांसी। महानगर के स्वच्छता सर्वेक्षण में इस बार अधिकारियों की रिपोर्ट से ज्यादा झांसी वालों की बात की अहमियत होगी। शहर के लोगों के फीडबैक से सफाई का परिणाम तय होगा। साथ ही शहर को साफ रखने में लोगों के योगदान को भी सर्वेक्षण में शामिल किया जाएगा। शहरी विकास मंत्रालय द्वारा हाल ही में जारी की गई स्वच्छता सर्वेक्षण 2021 की नई टूल किट में कई बदलाव किए गए हैं।
विज्ञापन

महानगर में बीते पांच सालों से स्वच्छता सर्वेक्षण हो रहा है। अब तक स्वच्छता सर्वेक्षण में जनता के फीडबैक को ज्यादा महत्व नहीं दिया जाता था। लेकिन अब नए बदलाव के तहत जनता के फीडबैक के आधार पर 80 फीसद अंक तय होंगे। लोगों से पूछा जाएगा कि वे शहर को साफ रखने में क्या योगदान दे रहे हैं। गीला कूड़ा और सूखा कूड़ा अलग-अलग देने में कितना सहयोग किया जा रहा है। इस पर 25 की जगह 30 फीसद अंक दिए जाएंगे। वहीं प्लास्टिक उपयोग के रोक और गंदगी की शिकायतों के समाधान पर 100 फीसद अंक जनता के फीडबैक पर मिलेंगे। साथ ही नए नियमों में जुर्माने को लेकर भी लोगों की राय के आधार पर अंक दिए जाएंगे। डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन में भी 80 फीसद अंक जनता के फीडबैक और 20 फीसद अंक सर्वे करने वाली टीम देगी। सर्वेक्षण में यह भी जाना जाएगा कि निकाय ने अन्य निकायों से बेहतर क्या काम किया है।
विज्ञापन

फीडबैक को बनाईं श्रेणियां
सिटीजन फीडबैक के लिए छह श्रेणियां तय की गई हैं। 2000 अंकों के सर्वे में 14 साल से अधिक उम्र के छात्र, एनजीओ, सरकारी अधिकारी, सामाजिक संगठन, रेजीडेंट वेलफेयर एसोसिएशन, व्यापारी संगठन, अस्पताल, प्राइवेट ऑफिस, शैक्षणिक संस्थानों के लोगों से फीडबैक लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर निगम में हुआ सेल का गठन
स्वच्छता सर्वेक्षण 2021 को लेकर निगम अधिकारियों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। अपर नगर आयुक्त अरुण गुप्त ने बताया कि सर्वेक्षण को लेकर सेल का गठन कर दिया है। साथ ही चार जोनल आफिसरों की तैनाती की गई है। इस बार सर्वेक्षण में जमीनी हकीकत परखी जाएगी।

स्वच्छता सर्वेक्षण में इस बार जनता की भागीदारी अहम होगी। लोगों के फीडबैक पर अधिक से अधिक अंक मिलेंगे। दूसरे शहरों से क्या अलग किया है, इस बारे में पूछा जाएगा। कोशिश रहेगी कि इस बार हम सर्वेक्षण में अव्वल स्थान पर रहें। मनोज कुमार सिंह, नगर आयुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed