फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   jhansi people many demand to rail budget

आम बजट के साथ आने वाले रेल बजट से झांसी वासियों को हैं काफी उम्मीदें

Fri, 24 Jan 2020 01:18 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jan 2020 01:18 AM IST
विज्ञापन
jhansi people many demand to rail budget
jhansi people many demand to rail budget
झांसी। आम बजट के साथ आने वाले रेल बजट पर बुंदेलखंड के यात्री और मंडल रेल प्रशासन भी टकटकी लगाए हुए है। रेल प्रशासन ने मंडल में रेल गतिविधियों में और वृद्धि करने के लिए अनेक प्रस्ताव मंत्रालय के पास भेजे हैं। उम्मीद है कि झांसी से आगरा, बीना, बांदा व कानपुर की तरफ फास्ट लोकल ट्रेन चलाने की घोषणा होगी।
विज्ञापन

कहने को देश के महत्वपूर्ण स्टेशनों में झांसी का नाम शामिल है। इसका मुख्य कारण मध्य भारत के इस महत्वपूर्ण स्टेशन से देश के सभी कोनों के लिए ट्रेनों की उपलब्धता है। लेकिन, सुविधाओं व योजनाओं को लागू करने में इसे हमेशा अनदेखा किया गया। रेल बजटों में यहां सुविधाएं बढ़ाने की घोषणा जरूर होती है। रेल मंडल होने के बावजूद झांसी उपेक्षित है। फरवरी में आने वाले देश के आम बजट से बुंदेलखंड के यात्री भी कई उम्मीदें लगाए बैठे हैं।
विज्ञापन

साठ साल से ऊपर के जो भी वृद्ध हों उनको हमेशा लोअर (नीचे) बर्थ की ही व्यवस्था होनी चाहिए। वेटिंग टिकट कंफर्म होने भी उनको लोअर बर्थ मिले, ताकि वह सहज होकर सफर कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

विष्णुकांत अग्रवाल, कचहरी चौराहा।
पैसेंजर ट्रेनों में 10 से 12 बोगियां ही लगतीं हैं। इस कारण आधे से अधिक मुसाफिरों को बैठने तक के लिए जगह नहीं मिलती है। इनकी संख्या बढ़ना चाहिए।
पवन तिवारी, खातीबाबा।
नई दिल्ली की तरह ही सुबह के वक्त हबीबगंज से भी एक शताब्दी एक्सप्रेस चलना चाहिए। इस ट्रेन के चलने से दिल्ली जाने वाले यात्रियों को बड़ी सहूलियत मिलेगी।

पीयूष साहू, सुभाष गंज।
झांसी लखनऊ इंटरसिटी एक्सप्रेस के स्लीपर चेयर कार में पैर रखने की जगह नहीं रहती है। इस ट्रेन में वातानुकूलित कोचों की संख्या बढ़नी चाहिए।
राहुल अग्रवाल, सीपरी बाजार।
असम, राजस्थान के अजमेर, अलवर, बीकानेर आदि पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण शहरों के लिए भी झांसी से कोई सीधी ट्रेन चलना चाहिए।
डॉ. विवेक मिश्रा, सीपरी बाजार।
झांसी लखनऊ की तरह झांसी से खजुराहो के बीच भी इंटरसिटी एक्सप्रेस का संचालन होना चाहिए। इस ट्रैक पर इंटरसिटी चलने पर हजारों यात्रियों को लाभ मिल सकेगा।
सुधांशु ‘काके’, सुभाष गंज।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed