फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: Panic due to death of four peacocks, treatment of one continues

Jhansi: एक साथ चार राष्ट्रीय पक्षियों की मौत से हड़कंप, एक का इलाज जारी, मौके पर पहुंची पुलिस और वन विभाग टीम

Fri, 05 Dec 2025 06:31 PM IST
दीपक महाजन संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Fri, 05 Dec 2025 06:31 PM IST
सार

एक साथ चार मोरों की मौत से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। एक मोर का उपचार चल रहा है। मौके पर पहुंची वन विभाग टीम ने मौत की वजह जानने के लिए मोरों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

विज्ञापन
Jhansi: Panic due to death of four peacocks, treatment of one continues
मृत अवस्था में मोर - फोटो : संवाद

विस्तार

कस्बा टहरौली खास के पठानी मुहल्ला में शुक्रवार सुबह करीब 8 बजे चार राष्ट्रीय पक्षी मोरों के मृत मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस व वन विभाग की टीम ने मृत मोरों को राष्ट्रीय ध्वज (तिरंगा) में लपेटकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और बाद में सम्मान के साथ दफन कराया।
विज्ञापन


 

Jhansi: Panic due to death of four peacocks, treatment of one continues
मौके पर वन विभाग की टीम उपचार करती हुई - फोटो : संवाद
एक का उपचार करते हुए निगरानी में रखा
सुबह ग्रामीणों ने छत व बाड़े में पांच मोरों को बेहोशी की हालत में पड़ा देखा तो तत्काल डायल 112 पर सूचना दी। गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। देखते ही देखते बड़ी संख्या में लोग मौके पर इकट्ठा हो गए। ग्रामीणों के मुताबिक बेहोश मिले पांच मोरों में से तीन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि इलाज के दौरान एक और मोर ने दम तोड़ दिया। वहीं, एक मोर को सकुशल बचा लिया गया, जिसे निगरानी में रखा गया है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

Jhansi: Panic due to death of four peacocks, treatment of one continues
मृत मोरों को पोस्टमार्टम के लिए ले जाती पुलिस और वन विभाग - फोटो : संवाद
पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार
सूचना मिलते ही पुलिस, वन विभाग व पशु चिकित्सक टीम मौके पर पहुंची। चिकित्सक डॉ. रमेश चंद्रा ने मृत व घायल मोरों की जांच की। मौत की वजह जानने के लिए मृत मोरों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed