{"_id":"68c269544eebb0010708e36d","slug":"jhansi-outsiders-beat-up-students-inside-bu-chief-proctor-got-all-the-gates-closed-but-they-still-managed-t-2025-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीयू के अंदर बाहरी तत्वों ने छात्रों से की मारपीट: चीफ प्रॉक्टर ने कराए सभी गेट बंद, फिर भी नहीं पकड़ पाये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीयू के अंदर बाहरी तत्वों ने छात्रों से की मारपीट: चीफ प्रॉक्टर ने कराए सभी गेट बंद, फिर भी नहीं पकड़ पाये
Thu, 11 Sep 2025 11:49 AM IST
दीपक महाजन
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
Published by: दीपक महाजन
Updated Thu, 11 Sep 2025 11:49 AM IST
सार
सूचना पर चीफ प्रॉक्टर ने बाहरी युवकों को पकड़ने के लिए कॉलेज के सभी गेट बंद करा दिए और सिक्योरिटी गार्डों को निर्देश दिया कोई भी भागने न पाये।
विज्ञापन
बुंदेलखण्ड विश्वविद्यालय, झांसी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बुंदेलखंड विवि के कृषि विभाग के सामने बुधवार दोपहर बाहरी तत्वों ने छात्रों से जमकर मारपीट कर दी। इसमें दो छात्र घायल हो गए। इसकी सूचना मिलते ही चीफ प्रॉक्टर ने विवि के सभी गेट बंद कराकर पहरा लगा दिया। इसके बावजूद, मारपीट करने वाले युवक भाग निकले।
बताते हैं कि दोपहर करीब डेढ़ बजे कुछ बाहरी युवक कृषि विभाग के पास पहुंचे, जहां रंगबाजी को लेकर दो छात्रों से जमाकर मारपीट कर दी। उन्हें जमीन पर गिराकर बेहरमी से पीटा। उनके कपड़े भी फट गए। इसकी सूचना पर चीफ प्रॉक्टर ने बाहरी युवकों को पकड़ने के लिए विवि के सभी गेट बंद करा दिया और सिक्योरिटी गार्डों को किसी को भी बाहर नहीं निकलने का निर्देश दिया। फिर भी बाहरी युवक भाग निकले। चीफ प्रॉक्टर आरके सैनी का कहना है कि बाहरी युवकों के बारे में पता किया जा रहा है। कई जगह के सीसीटीवी फुटेज निकलवाए हैं।
हैरानी कृषि विभाग के बाहर नही लगे सीसीटीवी
बीयू प्रशासन का दावा है कि हर विभाग में सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं। मंगलवार को जब कृषि विभाग के बाहर छात्रों की पिटाई गई तब चीफ प्रॉक्टर ने मारपीट करने वालों का पता करने के लिए कैमरों के बारे में जानकारी ली। तब पता चला कि विभाग के बाहर कोई भी कैमरा नहीं लगा है।