फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: On the first day, more than two thousand people, including cabinet ministers

Jhansi: पहले दिन कैबिनेट मंत्री समेत दो हजार से अधिक ने की स्व-गणना, 21 मई तक चलेगी

Fri, 08 May 2026 12:23 PM IST
दीपक महाजन अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Fri, 08 May 2026 12:23 PM IST
सार

स्वगणना का काम शुरू हो गया है। यह गणना 21 मई तक चलेगी। इसके लिए se.census.gov.in पोर्टल पर ऑनलाइन फॉर्म भरा जा सकता है। 

विज्ञापन
Jhansi: On the first day, more than two thousand people, including cabinet ministers
स्व-गणना के लिए ऑनलाइन फॉर्म भरतीं मंत्री बेबी रानी मौर्य। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

स्व-गणना शुरू होने के पहले ही दिन कैबिनेट मंत्री बेबीरानी मौर्य समेत दो हजार से अधिक लोगों ने ऑनलाइन फॉर्म भर दिया। स्व-गणना 21 मई तक चलेगी। इसके लिए जिला प्रशासन ने झांसी को 23 जोन में बांटा है।
विज्ञापन


प्रगणक करेंगे पुष्टि
दो चरणों में जनगणना 2027 का काम होना है। इसी के तहत स्वगणना का काम बृहस्पतिवार से शुरू हुआ है। अब लोग se.census.gov.in पोर्टल पर ऑनलाइन जानकारी भर सकेंगे। जनगणना का कार्य डिजिटल माध्यम से कराया जा रहा है, जिसमें स्व-गणना भी एक विकल्प है। स्व गणना प्रक्रिया में जानकारी भरने के बाद 11 अंकों की एसईआईडी जनरेट होती है। स्व-गणना का काम पूर्ण होने के बाद 22 मई से 20 जून तक जनगणना कार्य के लिए प्रगणक के घर पहुंचने पर ये एसईआईडी दिखानी पड़ेगी। प्रगणक की पुष्टि के बाद मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना का कार्य पूर्ण होगा। इस अवधि में अवधि में हर घर जाकर प्रगणक जानकारी दर्ज करेंगे।
विज्ञापन


झांसी को 23 जोन में बांटा गया
वहीं, कैबिनेट मंत्री बेबीरानी मौर्य ने सर्किट हाउस में स्व-गणना करने के बाद कहा कि यह ऑनलाइन है, जिसमें व्यक्ति स्वयं जानकारी भर सकते हैं। सभी से स्व-गणना में भागीदार बनने की अपील की। वहीं, जिला जनगणना अधिकारी वरुण कुमार पांडेय ने बताया कि पहले दिन दो हजार से ज्यादा ने स्व-गणना की है। स्व-गणना के लिए सभी 23 जोन में एक-एक जोनल अधिकारी और सहयोगी की तैनाती की गई है, जो इस कार्य में आमजन की मदद करेंगे। यह प्रक्रिया बहुत आसान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed