{"_id":"69004626e71c49ce4b0f56a9","slug":"jhansi-now-police-will-deal-with-criminal-incidents-with-the-help-of-data-cctv-will-be-installed-at-hot-spot-2025-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"झांसी: अब डेटा के सहारे आपराधिक घटनाओं से निपटेगी पुलिस, हॉट स्पॉट पर लगाए जाएंगे सीसीटीवी कैमरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झांसी: अब डेटा के सहारे आपराधिक घटनाओं से निपटेगी पुलिस, हॉट स्पॉट पर लगाए जाएंगे सीसीटीवी कैमरे
Tue, 28 Oct 2025 09:57 AM IST
दीपक महाजन
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
Published by: दीपक महाजन
Updated Tue, 28 Oct 2025 09:57 AM IST
सार
पुलिस महानिरीक्षक आकाश कुलहरि ने जनपद स्तर पर विशेष सेल गठित करने के निर्देश दिए हैं। इसके जरिए अपराधों का डेटा तैयार होगा। चोरी समेत अन्य वारदात वाले स्थान हाॅट स्पॉट के तौर पर चिह्नित होंगे।
विज्ञापन
सीसीटीवी
- फोटो : प्रतीकात्मक
विस्तार
पुलिस आपराधिक घटनाओं की रोकथाम के लिए अब डेटा का सहारा लेगी। पुलिस महानिरीक्षक आकाश कुलहरि ने जनपद स्तर पर विशेष सेल गठित करने के निर्देश दिए हैं। इसके जरिए अपराधों का डेटा तैयार होगा। चोरी समेत अन्य वारदात वाले स्थान हाॅट स्पॉट के तौर पर चिह्नित होंगे। यहां सीसीटीवी कैमरे लगाकर अपराध रोकने की कोशिश होगी।
सोमवार को मासिक अपराध समीक्षा के दौरान आईजी आकाश कुलहरि ने एक सप्ताह के भीतर झांसी, ललितपुर एवं उरई तीनों जनपदों में डेटा यूनिट गठित करने के निर्देश दिए। विशेष तौर पर प्रशिक्षित उपनिरीक्षक तैनात होंगे। ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत लगे सीसीटीवी कैमरों का सत्यापन होगा। छह माह से अधिक लंबित विवेचनाओं पर नाराजगी जताते हुए राजपत्रित अधिकारियों को जल्द निस्तारित करने के निर्देश दिए। वांछित बदमाशों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए। राजपत्रित अधिकारियों को नियमित तौर पर पैदल गश्त करने को कहा। जघन्य एवं महिला, बच्चों से संबंधी अपराधों में शामिल बदमाशों के खिलाफ एचएस की कार्रवाई के निर्देश दिए। इस दौरान एसएसपी बीबी जीटीएस मूर्ति, जालौन एसपी डॉ. दुर्गेश कुमार, ललितपुर एसपी मो. मुश्ताक, अपर निदेशक महेंद्र दीक्षित, सीओ अनिल पांडेय समेत अन्य मौजूद रहे।