{"_id":"60394303bc02b20b142e5d28","slug":"jhansi-news-man-looted-of-seven-kilograms-of-silver","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक सवार युवक से मारपीट कर साढ़े सात किलो चांदी से भरा बैग छीना, मामला संदिग्ध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक सवार युवक से मारपीट कर साढ़े सात किलो चांदी से भरा बैग छीना, मामला संदिग्ध
Sat, 27 Feb 2021 12:20 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sat, 27 Feb 2021 12:20 AM IST
विज्ञापन
घायल युवक
- फोटो : अमर उजाला
कोतवाली क्षेत्र में बाइक सवार युवक से मारपीट कर कुछ युवक बैग छीन ले गए। मारपीट में युवक घायल हो गया। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। युवक को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। मामला संदिग्ध माना जा रहा है।
विज्ञापन
आतिया तालाब निवासी वीरेंद्र कुशवाहा घर में पायलें बनाने का काम करता है। शुक्रवार रात करीब 10 बजे वह बड़ागांव गेट बाहर रहने वाले सराफा कारोबारी राकेश सोनी की पायलें बनाने के लिए साढ़े सात किलो चांदी लेकर घर जाने को निकला। अभी वह बड़ागांव गेट के पास पहुंचा था, तभी तीन चार युवकों ने उसे रोक लिया। मारपीट कर उसका बैग छीन लिया।
विज्ञापन
युवकों ने उसे जमकर पीटा, जिसमे वह घायल हो गया। बैग छीनकर युवक भाग निकले। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। घायल युवक से घटना की जानकारी लेकर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस मामले को संदिग्ध मान रही है।
विज्ञापन