फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   jhansi news: Firing and stone throwing on businessman car

कारोबारी की कार पर फायरिंग, पथराव, जांच में जुटी पुलिस

Sun, 24 Jan 2021 12:14 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 24 Jan 2021 12:14 AM IST
विज्ञापन
jhansi news: Firing and stone throwing on businessman car
demo pic...

शनिवार रात झांसी कानपुर हाईवे पर दिगारा के पास एक कारोबारी की गाड़ी पर कुछ लोगों ने फायरिंग कर दी जिसमें वह बाल-बाल बच गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। एसएसपी ने घटनास्थल का निरीक्षण कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। पुलिस जांच में जुट गई है। 

विज्ञापन


थाना बड़ागाँव के दिगारा निवासी जितेंद्र कुमार दुबे कारोबारी हैं। वह मेडिकल कॉलेज के पास बने शिवलोक हॉस्पिटल में पाटनर भी हैं। शनिवार रात वह कार में सवार होकर हॉस्पिटल से घर लौट रहे थे। दिगारा के पास पहुंचते ही कुछ लोगों ने गाड़ी गाड़ी पर फायरिंग कर दी।  इसके बाद पथराव करना शुरू कर दिया। 
विज्ञापन


इसमें गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई और पीछे का कांच टूट गया। वह जान बचाकर कार से उतर कर सड़क पर भागे। मोबाइल मोबाइल से बड़ागांव पुलिस को सूचना दी। खबर मिलते ही एसएससी दिनेश कुमार पी, एसपी सिटी विवेक कुमार त्रिपाठी मौके पर पहुंचे। पीड़ित से घटना की जानकारी ली। देर रात पुलिस मामले की जांच में जुटी रही। एसपी सिटी ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed